Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 कहा- उन्हें डायबिटीज, शुगर लेवल ठीक नहीं, शराब घोटाला केस में ईडी खाली हाथ

नई दिल्ली। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने बुधवार को वीडियो मैसेज में दिल्ली सीएम का संदेश लोगों को पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कि शराब घोटाले की जांच में ईडी को 250 से ज्यादा रेड में कुछ नहीं मिला। अब 28 मार्च को केजरीवाल जी कोर्ट में सबूत देंगे कि घोटाले का पैसा कहां गया।

मैं जेल में अरविंद जी से मिलने गई थी। दिल्ली के लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए वे जेल से निर्देश भेज रहे हैं, तो केंद्र सरकार ने उन पर केस कर दिया। इस बात से उनको बहुत पीड़ा हुई है। दरअसल, 28 मार्च को केजरीवाल की ईडी रिमांड खत्म हो रही है। उन्हें 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और 23 मार्च को ईडी की कस्टडी में भेज दिया गया था।

बीते पांच दिन में यह सुनीता केजरीवाल का दूसरा वीडियो संदेश है। इससे पहले उन्होंने 23 मार्च को पहले वीडियो मैसेज में केजरीवाल की चिट्‌ठी पढ़कर सुनाई थी। उन्होंने कहा था कि केजरीवाल जी जेल के अंदर भी दिल्ली के लोगों के बारे में ही सोच रहे हैं।

सुनीता केजरीवाल का आज का संदेश
कल शाम मैं, जेल में अरविंद जी से मिलने गई। उन्हें डायबिटीज हैं, शुगर लेवल ठीक नहीं चल रही, लेकिन निश्चय दृढ़ है। दो दिन पहले उन्होंने दिल्ली की जल मंत्री आतिशी को संदेश भेजा था कि लोगों की पानी और सीवर की समस्याओं का निपटारा किया जाए। बताइए क्या गलत किया? लोगों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। इस पर भी केंद्र सरकार ने आप के सीएम पर केस कर दिया। क्या ये लोग दिल्ली को तबाह करना चाहते हैं। क्या ये लोग चाहते हैं कि लोग अपनी समस्याओं से जूझते रहे। इस बात से दिल्ली सीएम को बहुत पीड़ा हुई है।

सुनीता ने आगे कहा कि केजरीवाल ने मुझे एक बात और कही कि इस तथाकथित शराब घोटाले की जांच में ईडी ने 250 से ज्यादा रेड मार ली है। वो इस शराब घोटाले का पैसा ढूंढ रहे है, लेकिन उन्हें किसी भी रेड में अब तक एक पैसा नहीं मिला। उन्होंने मनीष सिसोदिया के यहां रेड की, संजय सिंह और सत्येंद्र जैन के यहां रेड की, लेकिन एक पैसा नहीं मिला। हमारे यहां रेड मारी तो मात्र 73 हजार रुपए मिले। तो शराब घोटाले का पैसा है कहां। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि इसका खुलासा वे 28 मार्च को कोर्ट के सामने करेंगे। सारे देश को सच-सच बताएंगे कि शराब घोटाले का पैसा है कहां? उसका सबूत भी देंगे। केजरीवाल बहुत सच्चे, निडर देशभक्त हैं। उनकी लंबी आयु, सेहत और सफलता की कामना करना। उन्होंने कहा है मेरा शरीर जेल में है, लेकिन आत्मा आप सब के बीच में है। आंखें बंद करो मुझे अपने आस-पास महसूस करोगे।