Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 7 महीने पहले भारतीय मूल के शख्स की हत्या की थी
0 कुल्हाड़ी-हॉकी स्टिक से हमला किया था

लंदन। ब्रिटेन में 5 भारतवंशियों को 122 साल की सजा हुई है। इन्हें 23 साल के भारतीय मूल के ड्राइवर की हत्या के लिए दोषी पाया गया। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्शदीप सिंह, जगदीप सिंह, शिवदीप सिंह और मनजोत सिंह को हत्या के लिए 28-28 साल की सजा सुनाई गई। वहीं, सुखमनदीप सिंह को हमले में मदद करने के लिए 10 साल की सजा हुई। पांचों भारतवंशियों ने अगस्त 2023 में एक डिलीवरी ड्राइवर अरमान सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पश्चिमी इंग्लैंड के श्रस्बरी शहर में अरमान पर कुल्हाड़ी, हॉकी स्टिक, लोहे की रॉड, फावड़ा, चाकू, क्रिकेट बैट से हमला किया गया था।

8 नकाबपोश हमलावरों ने हत्या की थी
पिछले 5 हफ्तों से इस मामले में सुनवाई जारी थी। इसमें सामने आया कि दो कारों में 8 नकाबपोश लोग अरमान पर हमला करने पहुंचे थे। इनके पास खतरनाक हथियार थे और सभी ने काले रंग का मास्क पहन रखा था। आरोपी भारतीवंशियों के खिलाफ केस लड़ रहे वकील ने कोर्ट से कहा कि आरोपियों ने अरमान के सिर पर तीन बार कुल्हाड़ी से वार किया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर कई फ्रैक्चर आने की बात है। इसके बाद रॉड, हॉकी से हमला हुआ। बाद में पीठ में चाकू मारा गया। अरमान की मौके पर ही मौत हो गई थी।

हमले की वजह साफ नहीं
बीबीसी के मुताबिक, कोर्ट को हमले की वजह नहीं बताई गई। अरमान के वकील ने कहा, "हत्या को साबित करने के लिए यह जरूरी नहीं है कि मकसद साबित किया जाए, न ही यह साबित करने की जरूरत है कि ऐसा क्यों हुआ। इस मामले में ये साबित नहीं किया जाना चाहिए की हमला क्यों हुआ। हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई। इसलिए आरोपियों को सजा होनी चाहिए।

भारतीय कपल को हो चुकी है 33 साल की जेल
फरवरी में ब्रिटेन की एक कोर्ट ने एक भारतीय कपल को 33 साल की सजा सुनाई। इस कपल पर ड्रग तस्करी के आरोप थे। ब्रिटेन की नेशनल क्राइम एजेंसी (NCA) के मुताबिक आरती धीर और कवलजीत सिंह रायजादा ने 600 करोड़ की 514 किलोग्राम कोकीन ऑस्ट्रेलिया स्मगल की थी। दोनों को 2021 में ब्रिटेन के हैनवेल शहर में गिरफ्तार किया गया था। इस कपल पर अपने 11 साल के सौतेले बेटे की हत्या करने के भी आरोप थे। इसे लेकर भारत सरकार ने ब्रिटेन की सरकार से कपल को प्रत्यर्पित करने की मांग की थी।