Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 शाम 5 बजे धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलने वाले थे प्रधानमंत्री
0 हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही 4 बार स्थगित
नई दिल्ली। विपक्षी सांसदों के लगातार हंगामे के चलते बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही 4 बार स्थगित हुई, जिसके बाद शाम 5 बजे सदन को गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। हंगामे के कारण पीएम नरेंद्र मोदी का बुधवार शाम 5 बजे होने वाले राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर संबोधन भी टल गया।

संसद में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के ऑफिस में विपक्ष और बीजेपी सांसदों के बीच भी बहस हुई है। ऑफिस का जो वीडियो सामने आया है, इसमें विपक्ष की महिला सांसद केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू से कुछ कहती नजर आ रही हैं।
वहीं, लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गांधी परिवार और कांग्रेस पर लिखी किताबें और नोट्स दिखाए। उन्होंने कहा इन किताबों में गांधी परिवार और कांग्रेस परिवार की मक्कारी, गद्दारी, भ्रष्टाचार और अय्याशी का जिक्र है। निशिकांत की कोट की गई किताबों में एडविना एंड नेहरू, रेमिनिसेंस ऑफ द नेहरू एज, द रेड साड़ी, एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर समेत दूसरी किताबें और नोट्स दिखाए। आज फिर चेयर की तरफ विपक्षी सांसदों ने पेपर उड़ाए।

विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही बार-बार बाधित हुई। सुबह सदन सिर्फ 5 मिनट चला और 12 बजे तक स्थगित हुआ। इसके बाद 12 बजे हंगामा होने पर दोपहर 2 बजे तक और 2 बजे दोबारा शुरू होकर 8 मिनट में ही रुक गया। शाम 5 बजे फिर शुरू होने के बाद भी हंगामे के चलते लोकसभा को कल सुबह 11 बजे तक स्थगित करना पड़ा।

पीयूष गोयल ने कहा- अमेरिका और भारत की ट्रेड डील ऐतिहासिक
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में अमेरिका से टैरिफ डील पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि डील ऐतिहासिक है। भारत के कृषि और खाद्य क्षेत्र का पूरा ध्यान रखा गया है। यह डील भारत के विकास में बेहद फायदेमंद होगी। मंत्री श्री गोयल के भाषण के दौरान विपक्षी सांसद हंगामा करते रहे। विपक्ष ने ‘एलओपी (राहुल गांधी) को बोलने दो’, नरेंद्र मोदी-सरेंडर मोदी और ‘डरता है डरता है नरेंद्र मोदी डरता है’ के नारे लगाए। विपक्ष के हंगामें पर लोकसभा को दोपह 2 बजे तक स्थगित किय गया।

विपक्षी सांसदों के हंगामे पर बिरला बोले- आप मर्यादा तोड़ रहे
गोयल के भाषण के दौरान विपक्षी सांसदों ने टेबल ठोंककर विरोध प्रदर्शन किया। राहुल गांधी (एलओपी को बोलने देने के लिए नारेबाजी की। विपक्षी सांसद वेल में आ गए। स्पीकर ओम बिरला ने कहा- बालू जी, आप सीनियर नेता है, ये आपको अच्छा लग रहा है? विपक्षी सांसद पोस्टर लेकर पहुंचे। स्पीकर बोले- विपक्षी सांसद मर्यादा तोड़ रहे हैं। आप शासन को झुका नहीं सकते। विरोध तर्कों से होता है। अहमति मुद्दों पर होती है। ये हंगामा करना ठीक नहीं है।

देश में बुलडोजर पॉलिटिक्स हो रही हैः खड़गे  
देश खतरनाक दौर से गुजर रहा। भारत की पहचान डाइवर्सिटी और थॉट्स की प्रैक्टिस रही है। उत्तराखंड में सद्बभावना को मार दिया गया। जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो कैसे सुरक्षा मिलेगी। आपके पास सहिष्णुता नहीं है। आप केवल वोटों के लिए लड़ते हैं। भाजपा के एक सीएम मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाकर बयान दे रहे। ये सीएम हमेशा मुसलमानों के खिलाफ बात करते हैं। देश में सिलेक्टिव टार्गेटिंग और बुलडोजर पॉलिटिक्स का इस्तेमाल हो रहा है। नड्डा जी आपकी मजबूरी है कि मोदी का समर्थन कर रहे हैं। मोदी केरल में चुनाव आने पर चर्च में जाते हैं लेकिन उन पर होने वाले अत्याचार पर खामोश रहते हैं। इसाइयों और मसुलमानों के खिलाफ जहर उगले बिना भाजपा के लोगों को खाना हजम नहीं होता। आपको पावर मिला है उसका ठीक से इस्तेमाल करो देश की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। राष्ट्रपति जिन्होंने गरीब और कमजोर की पीड़ा को खुद देखा है। उनके भाषण में उसका जिक्र नहीं था। पीएम संसद में सवालों से बचते हैं। 16वीं 17वीं लोकसभा में 8123 सवाल पूछे गए। सिर्फ 13 पर जवाब दिया किया। बाकी सब खारिज हो गए। स्टेटहुड पर जम्मू और कश्मीर और लद्दाख पर मेरे सवालों को खारिज कर दिया। उसको हाइपोथेटिकल (काल्पनिक) कहा गया। सरकार बोलती है सबका साथ सबका विकास लेकिन ये बोलने भर की है। गैर-एनडीए राज्यों में राजभवन में आरएसएस बीजेपी के दफ्तर बन गए हैं। कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में राज्यपालों ने भाषण पढ़ने से इनकार किया। क्या अध्यक्ष जी आपने कभी इनकार किया। मनरेगा एक्ट को खत्म मत करो। नया एक्ट किसानों-मजदूरों महिलाओं के खिलाफ है। गांधी जी के नाम पर कम से कम राइट टू वर्क बहाल होने दो। हाल के महीने में लेबर कोड को सरकार ने जोरशोर से प्रचार किया।

राहुल ने केंद्रीय मंत्री बिट्‌टू को गद्दार कहा, बिट्‌टू बोले- राहुल देश का दुश्मन
लोकसभा में बजट सत्र के दौरान बुधवार को राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच बहस हो गई। राहुल ने बीजेपी नेता बिट्टू को गद्दार दोस्त बोल दिया। मकर द्वार के पास कांग्रेस के कुछ सांसद प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान राहुल गांधी ने रावनीत सिंह बिट्टू को पास से गुजरते देखकर कहा कि यहां एक गद्दार चल रहा है, देखिए इसका चेहरा। राहुल गांधी ने हाथ मिलाने की पेशकश करते हुए कहा कि हैलो भाई, मेरे गद्दार दोस्त। चिंता मत करो, आप वापस (कांग्रेस में) आ जाओगे। केंद्रीय मंत्री रावनीत सिंह बिट्टू ने हाथ नहीं मिलाया। उन्होंने जवाब में कहा कि "देश के दुश्मनों" से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।

अखिलेश बोले- ये डील नहीं, सरेंडर है
अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि यह कोई डील नहीं बल्कि सरेंडर है। सरकार ने पूरा भारतीय बाजार अमेरिका के हवाले कर दिया है। इस तरह के समझौते से देश के हितों पर असर पड़ेगा और सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए।

tranding
tranding