Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 स्टालिन बोले- परिसीमन का समर्थन करेंगे
0 राहुल ने कहा- लोकतंत्र खत्म हो जाएगा

नई दिल्ली। परिसीमन बिल को लेकर डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन और इंडिया गठबंधन के नेताओं के बीच मीटिंग बेनतीजा रही। बैठक करीब 70 मिनट चली। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और ममता बनर्जी समेत कई नेताओं ने स्टालिन को मनाने की कोशिश की, लेकिन स्टालिन का मन नहीं बदला।

बैठक खत्म होने के बाद बाहर आकर स्टालिन ने कहा कि हमारा रुख है कि अगर परिसीमन विधेयक गिर जाता है, तो तमिलनाडु को मिलने वाली न्यूनतम सुरक्षा भी खत्म हो जाएगी। परिसीमन विधेयक का समर्थन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। उधर राहुल ने कहा कि परिसीमन बिल आ गया तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। स्टालिन ने एक दिन पहले बिल के समर्थन का ऐलान किया था। डीएमके के 22 लोकसभा सांसद हैं। परिसीमन बिल सोमवार को लोकसभा में पेश किया जाएगा।

राहुल बोले- हमने स्टालिन को अपनी बात बताई
हम परिसीमन के खिलाफ हैं। हमने भाई स्टालिन को बताया कि हम परिसीमन के खिलाफ हैं। आप भी हमारा साथ दें। आरएसएस एंटी तमिल फोर्स है। वे तमिल कल्चर को खत्म करना चाहते हैं। बीजेपी के इरादे ठीक नहीं हैं। एक बार भाजपा ने लोकसभा क्षेत्रों का बंटवारा कर दिया। तो वे तमिलनाडु की संस्कृति खत्म कर देंगे।

रोहित पवार परिसीमन के समर्थन पर नाराज, सुप्रिया को लेटर लिखा
रोहित पवार ने एनसीपी-एसपी के परिसीमन बिल का समर्थन करने के फैसले पर नाराजगी जताई। रोहित ने सुप्रिया सुले को भेजे पत्र में लिखा- 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन से एससी/एसटी को नुकसान होगा। भाजपा इसका इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए कर सकती है। पत्र में महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने का भी विरोध किया गया है।

टीएमसी सांसद ने दिया था स्टालिन-पवार से मिलने का सुझाव 
एमके स्टालिन और शरद पवार को मनाने के लिए मुंबई और चेन्नई जाने का आइडिया इंडिया ब्लॉक की बैठक में टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेरेक ने बैठक में कहा था कि सोनिया गांधी विपक्षी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करें। स्टालिन और पवार को परिसीमन बिल का समर्थन न करने के लिए मनाएं। इस प्लान के तहत इंडिया ब्लॉक के 6 विपक्षी दल के नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी, मीसा भारती रविवार को चेन्नई पहुंचे। इस पूरे प्लान को रविवार सुबह तक सीक्रेट रखा गया था। सरकार सोमवार को लोकसभा में परिसीमन बिल पेश करेगी। डीएमके और शरद पवार की पार्टी एनसीपी ने समर्थन देने का ऐलान किया है।

इंडिया ब्लॉक जानता था कि डीएमके फैसला नहीं बदलेगा

सूत्रों के मुताबिक, इंडिया के नेताओं को पता था कि डीएमके अपना फैसला बदलने के लिए तैयार नहीं होगा। इसके बावजूद वे स्टालिन और पवार से मिलकर उन्हें मनाने की कोशिश करना चाहते थे। वे यह दिखाना चाहते थे कि बिल को पास होने से रोकने के लिए उन्होंने आखिरी समय तक पूरी कोशिश की। सोनिया गांधी को प्रतिनिधिमंडल में शामिल करने का मकसद यह भी था कि स्टालिन खुद सभी नेताओं से मिलें। ऐसा न हो कि वे मुलाकात के लिए डीएमके के किसी दूसरे नेता को भेज दें। डेरेक ओ'ब्रायन का मानना था कि इंडिया गठबंधन को यह कोशिश पूरे सम्मान और विनम्रता के साथ करनी चाहिए। बैठक में शामिल एक नेता ने कहा कि सभी इस बात पर सहमत थे कि उन्हें स्टालिन और पवार से बात करनी चाहिए। विपक्षी गठबंधन के तौर पर यह उनकी जिम्मेदारी थी, ताकि इतिहास में दर्ज रहे कि उन्होंने आखिरी समय तक बिल को रोकने की कोशिश की थी।

 

 

tranding
tranding
tranding