Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 कहा- हमने लूट ईस्ट की नीति को खत्म किया, अब एक्ट ईस्ट की नीति

गुवाहाटी/अगरतला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को असम और त्रिपुरा दौरा किया। सुबह असम में जनसभा को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी दोपहर में त्रिपुरा की राजधानी अगरतला पहुंचे।

पीएम मोदी ने स्वामी विवेकानंद मैदान में जनसभा में कहा, ''जब त्रिपुरा में सीपीएम और कांग्रेस थीं, तब भ्रष्टाचार फल-फूल रहा था। वामपंथी पार्टियों ने राज्य को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया। कांग्रेस सरकार ने पूर्वोत्तर के विकास पर ध्यान नहीं दिया। उनकी नीति पूर्व को लूटो की थी। 10 साल पहले मैंने कांग्रेस और वामपंथियों की लूट ईस्ट नीति को खत्म किया था। अब हम एक्ट ईस्ट नीति पर काम कर रहे हैं। सतही तौर पर वामपंथी और कांग्रेस एक-दूसरे के विरोधी लग सकते हैं, लेकिन पर्दे के पीछे उनकी विचारधारा एक ही है।

पूर्वोत्तर में रहना हमारा सौभाग्य
पीएम मोदी ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहना हमारा सौभाग्य है, जहां सूर्य की किरणें सबसे पहले पृथ्वी को छूती हैं। ये भारत के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक हैं। विकसित त्रिपुरा, विकसित भारत की प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा है। वहीं, असम के नलबाड़ी में पीएम ने कहा था कि कांग्रेस ने सियासी फायदे के लिए असम को अपने पंजे में जकड़ रखा था। ताकि उनके लिए लूट और भ्रष्टाचार के रास्ते खुले रहें। अब ये पंजा खुल गया है। असम में सबका साथ और सबका विकास हो रहा है।

एनडीए सरकार की योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं होता
पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार की योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं होता। योजनाओं का लाभ हर किसी को मिलता है। अब एनडीए ने ठाना है कि देश के हर नागरिक तक पहुंचकर जिस सुविधा का वो पात्र है, वो सुविधा उसे दी जाएगी। अब 70 साल के ऊपर के बुजुर्गों की सेवा आपका बेटा मोदी करेगा। इन्हें 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। आपका बिजली बिल जीरो आए, इसलिए कम दाम पर सोलर पैनल दिए जाएंगे। इसके अलावा हमने लक्ष्य रखा है 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे। हमने खरीफ की फसलों का एमएसपी बढ़ाया है। इससे यहां के किसानों को लाभ हुआ है। भाजपा ने किसानों को लेकर सभी योजना को जारी रखेंगे। असम का विकास इस बात का सबूत है कि जब नीयत सही हो तो नतीजे भी सही आते हैं। मोदी ने मुस्लिम बहनों को तीन तलाक की टेंशन से मुक्ति दिलाई। हमने कानून बनाकर मुस्लिम बहनों और उनके परिवारों को राहत पहुंचाई।

असम में देश की बड़ी सेमीकंडक्टर फैसिलिटी शिलान्यास किया
पीएम मोदी ने कहा कि मैंने कुछ ही दिन पहले असम में देश की बड़ी सेमीकंडक्टर फैसिलिटी शिलान्यास किया है। इससे 15 हजार से ज्यादा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मिलेगा। ये ऐतिहासिक शुरुआत है। कांग्रेस को दिया आपका वोट केंद्र में सरकार नहीं बनाएगा। भाजपा को दिया आपका वोट विकसित भारत बनाएगा। 4 जून को नतीजा क्या होने जा रहा है, ये साफ दिखाई दे रहा है। हम पूर्वोत्तर में कनेक्टिविटी बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। बीजेपी ने भारत में 3 करोड़ नए घर बनाने का फैसला किया है। हमारी पहल से त्रिपुरा के लोगों को बहुत फायदा होने वाला है।

भाजपा ने एचआईआरए मॉडल पर काम किया है
त्रिपुरा के विकास के लिए बीजेपी ने एचआईआरए मॉडल - हाईवे, इंटरनेट वे, रेलवे और एयरवेज पर काम किया है। त्रिपुरा में 4-लेन हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है। एक समय त्रिपुरा में इंटरनेट कनेक्टिविटी का अभाव था। अब पूरे त्रिपुरा में 5G इंटरनेट उपलब्ध है। अब हम एचआईआरए+ मॉडल पर काम करने जा रहे हैं।

पूर्वोत्तर के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं
पीएम मोदी ने कहा कि हम पूर्वोत्तर के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। मैं एकमात्र प्रधानमंत्री हूं जिसने एक दशक में 50 से अधिक बार पूर्वोत्तर का दौरा किया है। आज त्रिपुरा के लिए भाजपा का मतलब विकास की राजनीति है।अब, हम HIRA+ मॉडल पर काम करने जा रहे हैं। कांग्रेस ने सियासी फायदे के लिए असम को अपने पंजे में जकड़ रखा था। ताकि उनके लिए लूट और भ्रष्टाचार के रास्ते खुले रहें। अब ये पंजा खुल गया है। असम में सबका साथ और सबका विकास हो रहा है। जिस नॉर्थ-ईस्ट को कांग्रेस और विपक्ष ने समस्याएं दीं, अलगाववाद को खाद-पानी दिया। उस नॉर्थ-ईस्ट को मोदी ने गले लगाया। जो कांग्रेस के 60 वर्षों में नहीं हुआ, वह मोदी ने 10 साल में किया।

tranding
tranding