Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार अभियान बुधवार यानी 17 अप्रैल की शाम थम गया। 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी। देश के 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर कुल 1626 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। पहले चरण में आठ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल की किस्मत दांव पर है।

19 अप्रैल को यहां मतदान
19 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की आठ, राजस्थान की 13, मध्यप्रदेश की 6, असम की 5, बिहार की 4, महाराष्ट्र की 5, जम्मू-कश्मीर और छत्तीसगढ़ की 1-1, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश की 2-2, त्रिपुरा की 1, उत्तराखंड की 6, तमिलनाडु की 39, पश्चिम बंगाल की 3, सिक्किम, नगालैंड, अंडमान और निकोबार, मिजोरम, पुडुचेरी, मणिपुर और लक्षद्वीप में मतदान होगा।

पहले चरण में ये दिग्गज मैदान में
महाराष्ट्र की नागपुर सीट से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी चुनाव मैदान में हैं। अरुणाचल पश्चिम सीट से केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यहां उनका मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी से हैं। असम की डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल चुनावी समर में उतरे हैं।