Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 अलीगढ़ में पीएम ने कहा-ये सत्ता में आए तो लोगों के घर, गाड़ियां, सोना कब्जे में लेकर बांट देंगे

अलीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अलीगढ़ में जनसभा की। उन्होंने कहा कि पिछली बार जब अलीगढ़ आया था, तब अनुरोध किया था कि सपा और कांग्रेस के परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की फैक्ट्री में अलीगढ़ का ताला लगा दीजिए। आपने ऐसा मजबूत ताला लगाया कि दोनों शहजादों को आज तक इसकी चाबी नहीं मिल रही।

पीएम ने कहा कि इंडिया गठबंधन की नजर आपकी संपत्ति पर है। नौकरी-पेशा वाले लोगों ने अपने बच्चों के भविष्य के लिए जो एफडी करवाई है, वे लोग उसकी भी जांच कराने की बात कर रहे हैं। कांग्रेस इसका सर्वे कराएगी। फिर सरकार के नाम पर कब्जा करेगी। यह आपकी संपत्ति को छीनकर बांटने की बात कर रही है। कांग्रेस यहां तक जाएगी कि आपके गांव में पैतृक घर है, तो यह लोग उसे दो घर बताकर छीन लेंगे।

कांग्रेस के लोग कहेंगे कि आपके पास गांव में तो एक घर पहले से ही है। इनकी यह सोच माओवादियों और कम्युनिस्टो की है। कांग्रेस और इंडी गठबंधन इसे भारत में लागू करना चाहती है। आपकी संपत्ति पर कांग्रेस अपना पंजा मारना चाहती है। आपका स्त्री धन लूटना चाहती है। माताओं-बहनों का मंगलसूत्र अब सलामत नहीं रहेगा। यही कांग्रेस ने कहा है। इन परिवारवादी लोगों ने देश को लूटकर अपना इतना साम्राज्य बना लिया है कि देश को कुछ नहीं दिया है। अब इनकी नजर देश के लोगों की संपत्ति पर है। जनता के धन को लूटना, देश को लूटना ही कांग्रेस अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझती है। अलीगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी सतीश गौतम और हाथरस से अनूप वाल्मीकि के समर्थन में पीएम मोदी ने 42 मिनट तक सभा को संबोधित किया। मोदी ने मंच से ‘राधे-राधे’ से संबोधन की शुरुआत की और बोलने के लिए जनता से इजाजत मांगी।

राम मंदिर भारत को विकसित देश बनाने का आशीर्वाद दे रहा
मोदी ने कहा, यहां से हमें कल्याण सिंह और अशोक सिंघल जैसे नवरत्न मिले। यह गर्व की बात है कि 500 साल बाद हम भव्य राम मंदिर देख रहे हैं। जब राम मंदिर की बात आती है तो सपा-कांग्रेस को लोगों की नींद उड़ जाती है। यह लोग 70-70 साल से बैठे थे। अब सोचते हैं कि ये लोग क्या करें। इसलिए यह लोग गुस्से में हैं। इतना ज्यादा गुस्से में हैं कि प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को भी ठुकरा दिया। जब मुझे प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिला, तो मैंने जूते उतारे और उस निमंत्रण को सिर पर लगाया। कितना सुखद था वो। राम मंदिर भारत को विकसित देश बनाने का आशीर्वाद दे रहा है।

मेरा गरीब भाई ही परिवार
पीएम ने कहा कि मेरा गरीब भाई ही परिवार है। मेरा पिछड़ा भाई ही परिवार है। सभी गारंटी का लाभ मध्यम वर्ग के लोगों को भी होता है। इस क्षेत्र को गंगा-यमुना दोनों का आशीर्वाद प्राप्त है। यहां खेती की ताकत कैसे बढ़े इसके लिए भाजपा काम कर रही है। हमने किसानों के खातों में पैसे भेजे हैं। अपने मेनिफेस्टो में कहा है कि आलू-प्याज-टमाटर के लिए विशेष क्लस्टर बनाएंगे। इसका सीधा लाभ अलीगढ़ और हाथरस के लोगों को होगा। यह क्षेत्र बृज की दहलीज है। 84 कोस परिक्रमा की धरती है। यहां खेरेश्वर महाराज और नौ देवी सिद्ध पीठ जैसे आस्था स्थल है। यहां तीर्थ यात्रा और पर्यटन के लिए अद्भुत संभावनाएं हैं।

कांग्रेस की सोच माओवादियों और कम्युनिस्टो जैसी
मोदी ने कहा कि नौकरी-पेशा वाले लोगों ने अपने बच्चों के भविष्य के लिए जो एफडी करवाई है। कांग्रेस वाले उसकी भी जांच कराने की बात कर रहे हैं। कांग्रेस इसका सर्वे कराएगी। फिर कांग्रेस ऐसे ही सरकार के नाम पर कब्जा करेगी। यह आपकी संपत्ति को छीनकर बांटने की बात कर रही है। कांग्रेस यहां तक जाएगी कि आपके गांव में पैतृक घर है, तो यह लोग उसे दो घर बताकर छीन लेंगे। कांग्रेस के लोग कहेंगे कि आपके पास गांव में तो एक घर पहले से ही है। इनकी यह सोच माओवादियों और कम्युनिस्टो जैसी है। कांग्रेस और इंडी गठबंधन इसे भारत में लागू करना चाहती है।

आपका स्त्री धन लूटना चाहती है कांग्रेस
मोदी ने कहा- आपकी संपत्ति पर कांग्रेस अपना पंजा मारना चाहती है। आपका स्त्री धन लूटना चाहती है। माताओं-बहनों का मंगलसूत्र अब सलामत नहीं रहेगा। यही कांग्रेस ने कहा है। इन परिवारवादी लोगों ने देश को लूटकर अपना इतना साम्राज्य बना लिया है कि देश को कुछ नहीं दिया है। अब इनकी नजर देश के लोगों की संपत्ति पर है। जनता के धन को लूटना, देश को लूटना ही कांग्रेस अपना जन्म सिद्ध अधिकार समझती है।

सीएम योगी की पहचान सिर्फ बुलडोजर नहीं
पीएम ने कहा कि अलीगढ़ में डिफेंस कॉरिडोर बन गया है। जो लोग सीएम योगी की पहचान बुलडोजर से करते हैं। उनकी आज आंखें खोलना चाहता हूं। यूपी में औद्योगिक क्रांति आई है। इतना उद्योग कहीं नहीं लगा है। काशी के सांसद के नाते मैं यह जानता हूं कि योगी मेरे भी माननीय मुख्यमंत्री हैं। मुझे गर्व होता है कि इन्होंने इतना काम किया।ब्रह्मोस मिसाइल की खेप फिलीपींस को निर्यात की है। आने वाले दिनों में यह घातक मिसाइल हमारे यूपी में बनेगी। अलीगढ़ में यही ब्रह्मोस मिसाइल बनें तो किसे गर्व नहीं होगा। सभी को होगा। आपके काम को बढ़ावा मिले। अलीगढ़ के ताले हों या हाथरस की हींग, सभी के लिए भाजपा सरकार हाथ बढ़ा रही है।

इंडिया गठबंधन की नजर नजर महिलाओं के मंगलसूत्र पर
पीएम ने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के एक और खतरनाक इरादे से आपको अगाह कर रहा हूं। इनकी नजर अब आपकी कमाई पर है। आपकी संपत्ति पर है। कांग्रेस के शहजादे का कहना है कि उनकी सरकार आई तो कौन कितना कमाता है। किसके पास कितनी प्रॉपर्टी है। किसके पास कितना धन है। किसके पास कितने मकान हैं। उसकी जांच कराएंगे। इतना ही नहीं, वो आगे कहते हैं कि यह जो संपत्ति है उनको सरकार अपने कब्जे में लेकर सभी को बांट देगी। अब आप लोग सोचिए, हमारी माता-बहनों के पास सोना होता है। वह पवित्र माना जाता है। कानून भी उसकी सुरक्षा करता है। अब इनकी नजर इस पर भी है। माता-बहनों का सोना चुराने के लिए यह सर्वे कराना चाहते हैं।

इंडिया गठबंधन वाले निराशा में डूबे हुए लोग हैं
पीएम ने कहा कि इंडिया गठबंधन वाले इतनी निराशा में डूबे हुए लोग हैं कि भविष्य की ओर देखने के लिए हौंसला ही नहीं रहा। ये कहते हैं कि मोदी विकसित भारत की बात क्यों करता है। ये कहते हैं कि मोदी भारत को तीसरी बड़ी विकसित शक्ति बनाने की बात क्यों करता है। ये लोग अपने परिवार और सत्ता के लोभ के अलावा कुछ नहीं करते। जनता से छलावा करते रहते हैं।

पहले हज जाने में भी रिश्वतखोरी चलती थी
पीएम ने कहा- पहले हज कोटा कम होने की वजह से कितनी मारामारी होती थी। उसमें भी रिश्वतखोरी चलती थी। रसूखदार लोग ही हज जाने का मौका पाते थे। मैंने सउदी के क्राउन प्रिंस से आग्रह किया था कि हमारे देश के मुस्लिम भाइयों के लिए हज का कोटा बढ़ाएं। आज न सिर्फ कोटा बढ़ा है, बल्कि वीजा नियम भी आसान कर दिए गए हैं। साथियों कांग्रेस-सपा जैसी भ्रष्ट पार्टियों ने आपकी परेशानियों की कभी परवाह नहीं की। गरीब पैसे देकर भी पूरा राशन नहीं ले पाते थे। बिचौलिए ही सब हड़प लेते थे। आज अलीगढ़ और हाथरस में लाखों लोगों को मुफ्त और पूरा राशन मिल रहा है। अब मोदी की गारंटी है कि देश के हर परिवार के 70 साल आयु के ऊपर के बुजुर्गों को 5 लाख तक के इलाज की व्यवस्था यह बेटा करेगा।

सपा-कांग्रेस वाले पहले तू-तू, मैं-मैं की राजनीति करते थे
पीएम ने कहा कि राशन मिल रहा है, घर मिला रहा है। मुफ्त इलाज मिल रहा है। यह सब किसने किया? आप मोदी कह रहे हैं लेकिन आपका जवाब गलत है। यह आपके एक वोट ने किया है। इस पुण्य के हकदार आप भी हैं। आज जब मैं कहता हूं कि 10 साल में मैंने जो कुछ किया वो ट्रेलर है। अभी हमें और भी काम करना है। जब मैं इतनी सारी बातें बताता हूं तो सपा-कांग्रेस वालों को समझ ही नहीं आता कि यह क्या कह रहे हैं। पहले यह लोग तू-तू, मैं-मैं की राजनीति करते थे। अब यह लोग कदम ही नहीं मिला पा रहे हैं।