Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 ऋषि सुनक ने पीएम पद से दिया इस्तीफा, पत्नी संग 10 डाउनिंग स्ट्रीट छोड़ी
0 पार्टी ने कुल 650 सीटों में से 412 पर जीत दर्ज की
0 सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी 120 सीटों पर सिमटी

लंदन। ब्रिटेन में आम चुनाव के नतीजे चौंकाने वाला रहा। विपक्षी लेबर पार्टी ने शानदार जीत हासिल कर 14 सालों से सत्ता पर काबिज कंजर्वेटिव पार्टी को बाहर का रास्ता दिखा दिया। शुक्रवार को नतीजे सामने के कुछ घंटे बाद भारतवंशी पीएम ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। लेबर पार्टी के 61 साल के कीर स्टार्मर देश के 58वें प्रधानमंत्री बन गए हैं।

सुनक ने हार स्वीकार कर पार्टी से माफी मांगी है। उन्होंने स्टार्मर को भी फोन कर जीत की बधाई दी। आम चुनाव में लेबर पार्टी को बंपर जीत मिली है। पार्टी ने कुल 650 सीटों में से 412 जीत दर्ज की है। सरकार बनाने के लिए 326 सीटों की जरूरत होती है। उधर कंजर्वेटिव 120 सीटों पर सिमट गई। यह कंजर्वेटिव पार्टी की पिछले 200 सालों में सबसे बड़ी हार है।

कीर स्टार्मर बोले- मैं सुनक की मेहनत को सलाम करता हूं
चुनाव जीतने के बाद आम जनता को संबोधित करते हुए कीर स्टार्मर ने कहा है कि मैं अभी बकिंघम प्लेस से लौटा हूं। मैंने इस महान देश की सरकार बनाने के लिए किंग के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। मैं ऋषि सुनक को उनके पहले एशियन मूल के पीएम बनने के लिए धन्यवाद देता हूं। उसके लिए जो उन्होंने अतिरिक्त मेहनत की है, उसे नकारना नहीं चाहते। हम उनकी मेहनत को सलाम करते हैं। स्टार्मर ने कहा कि चाहे आपने हमें वोट किया हो या नहीं मेरी सरकार आप सबके लिए काम करेगी।नेताओं और लोगों के बीच की खाई से जनता की उम्मीद खो गई थी। देश की धड़कन थकने लगी थी। अब 'रीसेट' का समय आ गया है। हालांकि, हालातों को बदलने में समय लगेगा। मैं एक-एक ईंट जोड़कर देश को फिर से बनाऊंगा। मैं लोगों के लिए काम करने वाली सरकार में आप सब का स्वागत करता हूं। मैं तब तक लड़ता रहूंगा जब तक आप सरकार में भरोसा नहीं कर लेते।

किंग चार्ल्स ने सरकार बनाने का न्योता दिया
सर कीर स्टार्मर ने बकिंघम पैलेस पहुंच कर हैं किंग चार्ल्स से मुलाकात की है। सुनक के इस्तीफे के बाद किंग ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। कीर स्टार्मर की किंग चार्ल्स से मुलाकात के बाद बकिंघम पैलेस ने स्टेटमेंट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि कीर स्टार्मर को अब आधिकारिक रूप से यूनाइटेड किंगडम का प्रधामंत्री नियुक्त किया गया है।

पीएम आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट पहुंचे कीर स्टार्मर
किंग चार्ल्स से मुलाकात के बाद कीर स्टार्मर ब्रिटिश पीएम के आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट पहुंचे। वहां उन्होंने अपने समर्थकों से मुलाकात की।

ऋषि सुनक ने किंग चार्ल्स को इस्तीफा सौंपा
ऋषि सुनक ने बकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स को इस्तीफा सौंप दिया है। चार्ल्स ने इसे स्वीकार भी कर लिया। बकिंघम पैलेस ने इसकी पुष्टि की है। अब थोड़ी देर में किंग लेबर पार्टी के लीडर कीर स्टार्मर को सरकार बनाने का न्योता देंगे। इसके बाद स्टार्मर 10 डाउनिंग स्ट्रीट जाएंगे। वहां से वे जनता को संबोधित करेंगे।

स्टार्मर को पसंद करते हैं किंग चार्ल्स
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक किंग चार्ल्स, नए प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को काफी पसंद करते हैं। जलवायु परिवर्तन, अवैध प्रवासी, यूरोपीय यूनियन से संबंध जैसे मुद्दों पर दोनों के विचार मिलते-जुलते हैं। शाही परिवार पर रिसर्च करने वाले इतिहासकार एड ओवेंस ने न्यायार्क टाइम्स से कहा कि कई सोशल ईश्यू पर किंग की लंबे समय से नजर रही है। स्टार्मर सरकार अब इन पर ध्यान देगी। बकिंघम पैलेस से जुड़े कुछ लोगों ने बताया कि दोनों के बीच लंबे समय से अच्छे संबंध रहे हैं। साल 2014 में क्रिमिनल जस्टिस के लिए बढ़िया काम करने पर स्टार्मर को बकिंघम पैलेस की तरफ से 'नाइटहुड' की उपाधि भी दी गई थी।

 

किंग चार्ल्स से मिलते हुए कीर स्टार्मर