Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 सीएम साय ने केंद्रीय गृह मंत्री को किया आमंत्रित

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 13 व 14 दिसंबर को छत्तीसढ़ दौरे पर रहेंगे। वह प्रदेश की पुलिस को प्रेसिडेंट पुलिस कलर अवॉर्ड से सम्मानित करेंगे। साथ ही बस्तर ओलिंपिक के समापन में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुद न्योता देने दिल्ली गए, जहां उन्होंने अमित शाह से मुलाकात की।

रायपुर एयरपोर्ट पर सीएम साय ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को 14 दिसंबर को आयोजित पुलिस कलर्स अवार्ड कार्यक्रम और बस्तर ओलिंपिक के समापन समारोह के लिए आमंत्रित किया। साथ ही मुंबई में देवेंद्र फडणवीस  के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुए।

प्रेसिडेंट कलर सम्मान क्या है 
प्रेसिडेंट कलर एक फ्लैग होता है। ये सम्मान भारत के 10-12 प्रदेशों को ही मिल सका है। राष्ट्रपति की इस निशानी को 25 साल तक सतत सेवा- शौर्य और समर्पण की समीक्षा के बाद पुलिस को दिया जाता है। ये जिस प्रदेश की पुलिस को मिलता है। उसे लेकर माना जाता है कि वहां की पुलिस का हरेक क्षेत्र में चाक-चौबंद रहने का इतिहास है। चाहे कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखना हो या सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना हो या नागरिकों के जीवन को आसान बनाना हो। राष्ट्रपति के नाम से दिया जाने वाला यह सम्मान किसी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के पुलिस बल को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। छत्तीसगढ़ पुलिस को हाल ही में प्रेसिडेंट पुलिस कलर पुरस्कार मिला है।
ये परंपरा ब्रिटिश शासन के दौरान शुरू हुई, तब आर्मी की यूनिट्स को ब्रिटिश क्राउन के प्रति निष्ठा के संकेत के रूप में किंग्स कलर्स मिले। 1950 में भारत के गणतंत्र बनने के बाद, किंग्स कलर्स को प्रेसिडेंट्स कलर्स के नाम से बदल दिया गया, जो भारत गणराज्य के प्रति निष्ठा का प्रतीक है।