Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 दिल्ली में महिला सम्मान योजना लागू 

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए देगी। इसे महिला सम्मान योजना नाम दिया गया है। 18 साल की उम्र पूरी करने वाली हर महिला इस स्कीम के दायरे में आएगी। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को इस स्कीम का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि योजना के लिए आज से ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। केजरीवाल ने यह भी कहा कि चुनाव बाद महिलाओं को हर महीने मिलने वाली रकम को बढ़ाकर 2100 कर दिया जाएगा।

केजरीवाल ने 10 दिसंबर को ऑटो चालकों के लिए 4 ऐलान किए थे
1. ऑटो चालक की बेटी की शादी के लिए 1 लाख रुपए दिए जाएंगे।
2. होली-दिवाली पर वर्दी बनवाने के लिए ढाई-ढाई हजार रुपए देंगे।
3. 10 लाख रुपए का लाइफ इंश्योरेंस, 5 लाख का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कराया जाएगा।
4. ऑटो चालकों के बच्चों की कोचिंग का पैसा दिया जाएगा।

दिल्ली में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी आप
दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच गठबंधन की अटकलों को अरविंद केजरीवाल ने खारिज कर दिया। आप प्रमुख केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। बुधवार को यह खबर सामने आई थी कि आप दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 15 सीट देने पर विचार कर रही है, लेकिन केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट के जरिए गठबंधन की बात को नकार दिया है। आप ने अब तक 31 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। 2020 चुनाव में 27 सीटों पर आप, जबकि 4 पर भाजपा के विधायक थे। आप ने इस बार 27 विधायकों में से 24 के यानी 89% टिकट काट दिए हैं।