Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस मुख्यालय में आज जन सैलाब उमर पड़ा।
डॉ सिंह के पार्थिव शरीर को सुबह उनके आवास से कांग्रेस मुख्यालय लाया गया जहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल सहित कई प्रमुख नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की अंतिम दर्शन कर उनको श्रद्धांजलि दी। खराब मौसम के बावजूद कांग्रेस कर्यकर्ता पार्टी मुख्यालय पहुंचे और डॉ सिंह के अंतिम दर्शन कर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
कांग्रेस मुख्यालय में डॉ मनमोहन सिंह की पत्नी गुरु शरण कौर तथा उनकी पुत्री ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अंतिम दर्शन किए।
डॉ सिंह को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय से निगमबोध घाट के लिए रवाना किया गया जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।