Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 एसडीएम को सौंपी गई जिम्मेदारी
0 शहरों को संभालेंगे कलेक्टर्स
0 नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
रायपुर। छत्तीसगढ़ के 47 नगर पालिकाओं में प्रशासकों की नियुक्ति कर दी गई है। प्रशासकों के लिए एसडीएम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए नगरीय प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इस फैसले के बाद नगर पालिका में अधिकारी ही निर्णय लेंगे। फिर इसे लागू करवाएंगे।

इस आदेश के मुताबिक, अलग-अलग जिलों के सब डिवीजन में प्रशासक 4, 6 और 7 जनवरी से जिम्मेदारी संभालेंगे।

10 निगमों में नियुक्त किए गए प्रशासक
रायपुर नगर निगम के प्रशासक रायपुर के कलेक्टर होंगे। इसी तरह नगर निगम राजनांदगांव, बस्तर, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, रायगढ़, मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी, अंबिकापुर और कोरबा के लिए भी कलेक्टर प्रशासक बनाए गए हैं। इसे लेकर भी आदेश जारी किया गया है। प्रशासकों की नियुक्ति के साथ ही अब नगर निगमों में जोन अध्यक्ष, महापौर जैसे पद शक्तिविहीन होंगे।