Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 ढलाई के दौरान हुआ हादसा 
0 इनमें बिहार के मजदूर भी 

रायपुर। रायपुर के वीआईपी रोड पर निर्माणाधीन 8 मंजिला इमारत की छत गिर गई। हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई है। मृतक का नाम रहमत खान है। वहीं छत के मलबे में दबने से करीब 6 मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का मामला है।

मिली जानकारी के अनुसार अविनाश एलिगेंस बिल्डिंग की 8वीं मंजिल पर छत की ढलाई का काम चल रहा था, तभी साढ़े 3 बजे के आसपास छत का एक हिस्सा गिर गया। इसके साथ ही सेंट्रिंग प्लेट और लोहे का स्टैंड भी गिर गया। इसके नीचे सभी मजदूर दब गए। घायलों में बिहार के 2 मजदूर भी शामिल हैं। सिर और पैरों में चोट आई है।

ढलाई के दौरान 8वें फ्लोर से गिरे मजदूर
प्रत्यक्षदर्शी मिस्त्री चंदन ने बताया कि ढलाई का काम चल रहा था। ढलाई के दौरान 8वें फ्लोर पर जितने लोग थे, सभी गिरे और मलबे में दब गए थे। बिहार से आए हमारे 2 टाइल्स वाले मजदूर भी दबे, जिनको गंभीर चोट आई है। उन्होंने कहा कि फोल्डिंग में लापरवाही बरती गई है। इसलिए हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि वह बिहार के हैं। उनके साथ 26 मजदूर हैं। वह मिस्त्री का काम करते हैं।

मलबा हटाने का काम चल रहा
रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायल मजदूरों को कौशल्या विहार के वीवाय हॉस्पिटल भेजा गया है। कुछ लोगों को ज्यादा चोट आई है। पुलिस और प्रशासन की टीम बचाव कार्य में जुटी है। वहीं SSP लाल उमेद ने बताया कि मलबा हटाने का काम चल रहा है। जांच के बाद डिटेल में जानकारी देंगे।

 

tranding