
0 भाजपा ने 10 निगम व 47 नगर पालिका के लिए जारी की प्रत्याशियों की सूची
रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने 10 नगर निगम के लिए महापौर प्रत्याशी की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें रायपुर से मीनल चौबे, राजनांदगांव से मधुसूदन यादव, कोरबा से संजूदेवी राजपूत, बिलासपुर से पूजा विधानी, रायगढ़ से जीववर्धन चौहान, जगदलपुर से संजय पांडे और दुर्ग से अलका वाघमार को टिकट दिया गया है। बीजेपी ने 5 महिला और 5 पुरुषों को मेयर प्रत्याशी बनाया है।
47 नगर पालिका अध्यक्ष उम्मीदवारों के नामों की घोषणा
वहीं 47 नगर पालिका अध्यक्ष उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। ये नाम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने जारी किए हैं। वहीं, गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए घोषित उम्मीदवार को भाजपा ने 24 घंटे के भीतर बदल दिया है। भाजपा ने अधिवक्ता प्रशांत मानिकपुरी की जगह रिखीराम यादव को उम्मीदवार बनाया है। रिखीराम का नाम पहले पैनल में भी था, लेकिन जब दूसरे नाम की घोषणा हुई तो चर्चाएं तेज हो गईं। बताया जा रहा है कि नाम को लेकर पार्टी के नेताओं को संघ की नाराजगी का सामना करना पड़ा। इसके बाद प्रत्याशी को बदला गया है।
इन पालिकाओं के कैंडिडेट्स घोषित
जारी सूची के मुताबिक मुंगेली से शैलेश पाठक, पेंड्रा से रितेश फरमानिया, डोंगरगढ़ से रमन डोंगरे, बेमेतरा से विजय सिन्हा, बालोद से प्रतिमा चौधरी, सूरजपुर से देवंती साहू, जशपुर नगर से अरविंद भगत, कोंडागांव से नरपति पटेल और अरुण कौशिक कांकेर से प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।
25 जनवरी को भी कैंडिडेट्स घोषित किए गए
25 जनवरी को भाजपा ने नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों की सूची जारी की। राजनांदगांव जिले से भी भाजपा की सूची जारी हुई है। पार्टी ने छुरिया नगर पंचायत के लिए अजय पटेल और लाल बहादुर नगर पंचायत के लिए देवेंद्र साहू को अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित किया है।
10 निगम में महापौर प्रत्याशी
नगर निगम महापौर प्रत्याशी
रायपुर मीनल चौबे
दुर्ग अलका बाघमार
राजनांदगांव मधुसूदन यादव
धमतरी जगदीश रामू रोहरा
बिलासपुर पूजा विधानी
कोरबा संजूदेवी राजपूत
रायगढ़ जीववर्धन चौहान
अंबिकापुर मंजूषा भगत
चिरमिरी रामनरेश राय
जगदलपुर संजय पांडे
भाजपा के नपा अध्यक्ष प्रत्याशी
नपा प्रत्याशी
गोबरा-नवापारा ओमकुमारी संजय साहू
तिल्दा-नेवरा चंद्रकला वर्मा
आरंग डॉ. संदीप जैन
मंदिर हसौद संदीप जोशी
अभनपुर शिवनारायण बघेल
महासमुंद डॉ. विमल चोपड़ा
बागबाहरा शंकर तांडी
सरायपाली सरस्वती चंद्रकुमार पटेल
बलौदाबाजार अशोक जैन
सिमगा शिवधारी देवांगन
गरियाबंद रिखीराम यादव
अहिवारा नटवर ताम्रकार
कुम्हारी मीना वर्मा
अमलेश्वर दयानंद सोनकर
बालोद प्रतिमा चौधरी
दल्ली राजहरा तोरण लाल साहू
बेमेतरा विजय सिन्हा
डोंगरगढ़ रमन डोंगरे
पंडरिया मंजूला देवी कुर्रे
तखतपुर वंदना बाला सिंह
रतनपुर लवकुश कश्यप
बोदरी देवकुमारी पांडेय
पेंड्रा रितेश फरमानिया
गौरेला मुकेश दुबे
मुंगेली शैलेष पाठक
लोरमी सुजीत वर्मा
जांजगीर-नैला चित्रलेखा गड़ेवाल
चांपा प्रदीप नामदेव
अकलतरा शांति भारते
सक्ती चिराग अग्रवाल
दीपका राजेंद्र सिंह राजपूत
कटघोरा आत्मा राम पटेल
बांकीमोंगरा सोनी कुमारी झा
खरसिया कमल गर्ग
बलरामपुर लोधीराम एक्का
रामानुजगंज रमन अग्रवाल
सूरजपुर देवंती साहू
जशपुर नगर अरविंद भगत
मनेंद्रगढ़ प्रतिमा यादव
कोंडागांव नरपति पटेल
नारायणपुर इंद्र प्रसाद बघेल
कांकेर अरुण कौशिक
किरंदुल रूबी शैलेंद्र सिंह
बड़े बचेली राजू जैयसवाल
दंतेवाड़ा पायल गुप्ता
बीजापुर गीता सोम पुजारी
सुकमा डुंगा मरकामी

