Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 9 महिलाओं को टिकट, इनमें 4 प्रत्याशी 12वीं तो 9वीं और 7वीं पास 2 कैंडिडेट
रायपुर। छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों के महापौर प्रत्याशियों के लिए भाजपा और कांग्रेस ने नाम का ऐलान कर दिया है। इन 10 निगम में कांग्रेस ने 4 और भाजपा ने 5 महिलाओं को मौका दिया है। रायपुर में कांग्रेस की दीप्ति दुबे और भाजपा की मीनल चौबे आमने-सामने हैं। दुर्ग में भाजपा की अलका बाघमारे और कांग्रेस की प्रेमलता साहू के बीच मुकाबला है।

बिलासपुर निगम में कांग्रेस से प्रमोद नायक और भाजपा की पूजा विधानी चुनाव लड़ेंगी। राजनांदगांव में भाजपा से मधुसूदन यादव का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी निखिल द्विवेदी से है। इसी तरह अंबिकापुर से भाजपा से मंजूषा भगत के सामने कांग्रेस से डॉ. अजय तिर्की है। चिरमिरी निगम में भाजपा के रामनरेश राय का मुकाबला कांग्रेस के डॉ. विनय जायसवाल से है। जगदलपुर निगम में भाजपा के संजय पांडे और कांग्रेस के मलकीत सिंह गैंदू के  बीच मुकाबला है। रायगढ़ निगम में महापौर के लिए भाजपा के जीववर्धन चौहान के सामने कांग्रेस की जानकी काटजू है। धमतरी निगम में भाजपा के जगदीश रामू रोहरा का मुकाबला कांग्रेस के विजय गोलछा के बीच है। कोरबा निगम में भाजपा की संजू देवी राजपूत के सामने कांग्रेस की उषा तिवारी हैं। 
नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी है। 11 फरवरी को मतदान होगा। वहीं 15 फरवरी को नतीजे आएंगे।