Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 चिरमिरी निगम में कांग्रेस प्रत्याशी को जीत मिलने का अनुमान 
रायपुर। प्रदेश के नगरीय निकायों के लिए मंगलवार को मतदान खत्म हो गया। चुनाव के बाद 10 निगमों में महापौर के लिए हुए एक्जिट पोल में 9 में भाजपा की एकतरफा जीत होने का अनुमान लगाया है। वहीं एक चिरमिरी निगम में कांग्रेस की जीत होने का अनुमान लगाया गया है। 
शाम 5 बजे वोटिंग पूरी होने के बाद अब 10 निगमों में से कहां-किसकी जीत हो रही है, इसकी अटकलें लगाना शुरू हो गई है। वहीं प्रदेश के न्यूज चैनल आईबीसी24 द्वारा कराए गए एक्जिट पोल में 10 नगर निगम में से 9 पर भाजपा के महापौर जीतने का अनुमान लगाया है। वहीं एक निगम में कांग्रेस के महापौर बनते दिख रहा है। बिलासपुर में हालांकि भाजपा को जीत मिलने का अनुमान है, लेकिन यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला होते दिख रहा है। बिलासपुर में भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी को 48.6 फीसदी वोट मिलते दिख रहा है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद नायक को 47.1 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। इसी तरह जगदलपुर में भाजपा प्रत्याशी संजय पांडेय को 68.4 प्रतिशत तो कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह गैंदू को 31.6 प्रतिशत मत मिल रहा है। कोरबा में भाजपा की संजू राजपूत को 73.2 प्रतिशत तो कांग्रेस की 17.1 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। रायगढ़ में भाजपा के जीववर्धन चौहान को 63.8 फीसदी तो कांग्रेस की जानकी काटजू को 30.5 फीसदी वोट मिल रहा है। चिरमिरी में भाजपा के रामनरेश राय को 44.2 फीसदी तो कांग्रेस के डॉ. विनय जायसवाल को 51.9 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान जताया है। इसी तरह अंबिकापुर में भाजपा की मंजूषा भगत को 54 प्रतिशत तो कांग्रेस के अजय तिर्की को 46 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। रायपुर में भाजपा की मीनल चौबे को 59.4 फीसदी तो कांग्रेस की दीप्ति दुबे को 37.4 फीसदी वोट मिल रहा है। दुर्ग में भाजपा प्रत्याशी अल्का बाघमार को 52 फीसदी तो कांग्रेस की प्रेमलता साहू को 48 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। इसी तरह राजनांदगांव में भाजपा के मधुसूदन यादव को एकतरफा 70.6 फीसदी वोट तो कांग्रेस के निखिल द्विवेदी को 29.4 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। वहीं धमतरी में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने से भाजपा प्रत्याशी जगदीश रामू रोहरा को एकतरफा जीत मिल रही है।