Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 कलेक्टर व निगम प्रशासक डॉ. गौरव सिंह ने दिलाई शपथ
0 15 साल बाद नगर निगम में बीजेपी की वापसी 
0 पार्षद अर्जुमन ढेबर और पूर्व मेयर एजाज ढेबर नहीं पहुंचे

रायपुर। राजधानी रायपुर के बूढ़ातालाब स्थित इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे समेत सभी 70 पार्षदों ने शपथ ली। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने महापौर के साथ ही वार्डवार पार्षदों को भी शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद मीनल चौबे ने जय श्रीराम का नारा लगाया। 
शपथ ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा, मंत्री गण, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक व भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह, विधायक सुनील सोनी समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे एवं 69 वार्ड पार्षदों को रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉ. गौरव कुमार सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 70 वार्डों में 10-10 वार्डों के समूह में क्रमानुसार मंच पर शपथ दिलाई गई। 
इस कार्यक्रम में मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड से पार्षद अर्जुमन ढेबर व पूर्व महापौर एजाज ढेबर कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। इस पर एजाज ढेबर कहना है कि पूर्व मेयर को आमंत्रित नहीं किया गया।  
 
15 साल बाद रायपुर नगर निगम में बीजेपी का मेयर
रायपुर नगर निगम में 15 साल बाद बीजेपी की वापसी हुई है। निगम मुख्यालय बनने के बाद लगातार तीन कार्यकाल तक कांग्रेस का कब्जा रहा। किरणमयी नायक (2010-2015), प्रमोद दुबे (2015-2019), और एजाज ढेबर (2019-2024) कांग्रेस के महापौर रहे। अब मीनल चौबे के मेयर बनने के साथ ही बीजेपी को शहर सरकार में फिर से एंट्री मिल गई है। उन्होंने कांग्रेस की दीप्ती दुबे को 1 लाख 53 हजार 290 वोटों के अंतर से हराया है। 

इन नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली शपथ
शपथ ग्रहण समारोह में रायपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित जिन 69 पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली, उनमें संदीप साहू ( कांग्रेस ), भगतराम हरवंश ( भाजपा), डॉ. मनमोहन मनहरे ( भाजपा), नंद कुमार साहू ( भाजपा), अंबिका साहू ( भाजपा), खगपति सोनी ( भाजपा), खेमकुमार सेन ( भाजपा), सावि​त्री धीवर ( निर्दलीय), गोपेश कुमार साहू ( भाजपा), देवदत्त द्विवेदी ( भाजपा), मोहन साहू ( भाजपा), साधना प्रमोद साहू ( भाजपा), महेंद्र खोडियार ( भाजपा), सूर्यकांत राठौर ( भाजपा), राजेश देवांगन ( भाजपा), गज्जू साहू ( भाजपा), प्रमिला साहू ( भाजपा), सोहन साहू ( भाजपा), प्रीतम ठाकुर ( भाजपा), अमन ठाकुर ( भाजपा), गायत्री सुनील चंद्राकर ( भाजपा), मीना ठाकुर ( भाजपा), रोनिता जगत प्रकाश ( कांग्रेस ), दीपमनीराम साहू ( कांग्रेस ), भोलाराम साहू ( भाजपा), रामहीन कुर्रे ( भाजपा), अवतार सिंह बागल ( भाजपा), कृतिका जैन ( भाजपा), कैलाश बेहरा ( भाजपा), राजेश कुमार गुप्ता ( भाजपा), पुष्पा रोहित साहू ( भाजपा), प्रभा मनोज विश्वकर्मा ( भाजपा), प्रदीप कुमार वर्मा ( भाजपा), आकाश तिवारी ( निर्दलीय), शेख मुशीर ( कांग्रेस ), श्वेता विश्वकर्मा ( भाजपा), दीपक जायसवाल ( भाजपा), आनंद अग्रवाल ( भाजपा), सुमन अशोक पांडेय ( भाजपा), आशु चंद्रवंशी ( भाजपा), सरिता दुबे ( भाजपा), अंबर अग्रवाल ( भाजपा), अजय साहू ( भाजपा), मुरली शर्मा ( भाजपा), संजना संतोष हियाल ( भाजपा), संतोष साहू ( भाजपा), महेश ध्रुव ( भाजपा), अनामिका सिंह ( भाजपा), गायत्री नौरंगे ( भाजपा), रेणु जयंत साहू ( कांग्रेस ), विनय पंकज निर्मलकर ( भाजपा), मनोज जांगड़े ( भाजपा), सुषमा तिलक साहू ( भाजपा), विनय प्रताप सिंह ध्रुव ( भाजपा), सचिन मेघानी (भाजपा), अमर गिदवानी ( भाजपा), स्वप्निल मिश्रा ( भाजपा), अंजलि जितेंद्र गोलछा ( भाजपा), रमेश सपहा ( भाजपा), रवि सोनकर ( भाजपा), बद्री प्रसाद गुप्ता ( भाजपा), प्रमोद कुमार साहू ( भाजपा), मनोज वर्मा ( भाजपा), जयश्री नायक ( कांग्रेस), कृष्णा सोनकर ( निर्दलीय), ममता तिवारी ( भाजपा), दुर्गा यादराम साहू ( भाजपा), महेंद्र औसर ( भाजपा) व अर्जुन यादव (भाजपा) शामिल हैं। 

रायपुर शहर के 70 वार्डों में 60 में भाजपा की जीत
नगरीय निकाय चुनाव में रायपुर के 70 वार्डों में भाजपा के 60 पार्षद प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस के 7 और 3 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।

tranding