Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 कहा-जंगल बर्बाद हो रहा, मित्र के व्यापारिक हित न सोचें 

रायपुर। विधानसभा बजट सत्र में शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने  वन विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा में हसदेव अरंड इलाके में पेड़ों की कटाई पर नाराजगी जताई। नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि जंगल बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कहा अपने मित्र के व्यापारिक हित के बारे में न सोचें।

नेता प्रतिपक्ष ने अनुदान मांगों पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि वन विभाग के कार्यों को टेंडर के माध्यम से कराना शुरू कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में वन विभाग के कार्यों को टेंडर के माध्यम से देना शुरू हो गया है। इससे वहां वन विभाग के कार्यों ने गति पकड़ लिया है। उन्होंने कहा कि वन विभाग का बजट खर्च होना चाहिए।

डॉ महंत ने आगे कहा कि प्रदेश में वन क्षेत्र में 684 किमी की वृद्धि हुई है। इसमें सरकार का कोई योगदान नहीं है। यह कांग्रेस सरकार के जमाने में हुई है। वो वन विभाग के कार्यों से संतुष्ट नहीं हैं। बाघों की संख्या में कमी आई है। डॉ महंत ने आगे कहा कि गुजरात में अंबानी का चिड़ियाघर हैं, वहां से सरकार को चिट्ठी आई है कि वन्य प्राणी ज्यादा हैं तो हमारे यहां भेज दीजिए।

नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम योजना के जरिए एक पेड़ लगाने में हजार रुपए खर्च किए गए हैं। पांच रुपए के पेड़ 11 सौ, और 19 सौ रुपए में खरीदा गया है।

दुबई से आते थे काम देने के लिए!
चर्चा के दौरान भाजपा सदस्य धर्मजीत सिंह ने आरोप लगाया कि वन विभाग में सप्लाई और अन्य काम देने के लिए एक व्यक्ति दुबई से आता था। उन्होंने कहा कि चाहे तो मैं उसका नाम भी बता सकता हूं। महादेव एप के संचालक भी दुबई में हैं।