
0 राज्य प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर
0 प्रकाशचंद बनाए गए खेल विभाग के उप संचालक
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की अवर सचिव क्लेमेन्टीना ने आदेश जारी किया है। इसमें 7 जिलों के डिप्टी कलेक्टर, 2 जिले अपर और एक सयुंक्त कलेक्टर बदले गए हैं। वहीं 2016 बैच के अधिकारी प्रकाशचंद कोरी को खेल विभाग का उप संचालक बनाया गया है।
ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिक कोरबा डिप्टी कलेक्टर रुचि शार्दुल को कबीरधाम डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। जांजगीर चांपा डिप्टी कलेक्टर नीरनिधि नन्देहा को बलरामपुर डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। वहीं 2014 बैच के भूपेंद्र अग्रवाल को अपर कलेक्टर बलौदाबाजार से बीजापुर अपर कलेक्टर बनाया गया है।