Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 सीएम साय बोले- पीएम मोदी ने कोरोना काल में हनुमान बनकर दूसरे देशों को संजीवनी रूप में वैक्सीन दी
0 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रेंस कांफ्रेंस कर मोदी सरकार के 11वें साल पूरे होने पर गिनाईं केंद्र की उपलब्धियां 

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को प्रेंस कांफ्रेंस कर मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मोदी सरकार के 11 साल का कार्यकाल शानदार उपलब्धियों से भरा हुआ ऐतिहासिक रहा। इस दौरान भारत दुनिया में पूरी सक्षमता, विकास व ताकत के साथ उभरा। भारत आर्थिक क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान को पछाड़ते हुए दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बना और अब आगे जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। इस दौरान मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370, तीन तलाक बिल, महिला सशक्तीकरण जैसे कई बड़े फैसले लिए। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही हो सका है।  

कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता का हक छीना 
सीएम श्री साय ने कहा कि हमारा भी सौभाग्य है कि छत्तीसगढ़ की जनता ने विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी पर विश्वास कर हमें सत्ता में बिठाया। पिछली कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता का पीएम आवास बनाने का हक छीना था। हमारी सरकार बनते ही 18 लाख पीएम आवास बनाने की स्वीकृति दे दी। अभी हमने पूरे प्रदेश में सुशासन तिहार मनाया। जहां-जहां गया, वहां लोगों से इसकी जानकारी ली। अब इतने पीएम आवास की स्वीकृति हो गई है कि लोगों ने बताया कि अब गांवों में लोगों को मिस्त्री व सेंटरिंग की कमी हो गई है। इससे अब पीएम आवास का काम थोड़ा धीमा हो गया है। 

मोदी की गारंटी का पालन किया 
सीएम श्री साय ने कहा कि मोदी की गारंटी के तहत हमने किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान की खरीदी की। साथ ही पिछला बकाया बोनस भी किसानों को दिया। इसी तरह महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर माह 1 हजार रुपए भेज देते हैं। सुशासन तिहार में कई जगह जाने का अवसर मिला। महिलाओं ने बताया कि वे इस महतारी वंदन की राशि जोड़कर सिलाई-कढ़ाई का काम कर रही हैं, तो कोई महिला सब्जी बेचने का व्यवसाय कर रही हैं। कहीं महिलाओं ने राशि इक_ा कर राममंदिर तक बनवा रही हैं। 

राम लला दर्शन योजना शुरू की
सीएम श्री साय ने कहा कि प्रभु श्रीराम का छत्तीसगढ़ ननिहाल है। प्रभु श्रीराम 10 वर्षों तक छत्तीसगढ़ में बिताए हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए राम लला दर्शन योजना की शुरुआत की। इसके तहत अब तक 22 हजार लोग अयोध्या में राम लला के दर्शन का लाभ ले चुके हैं। इसी तरह बुजुर्गों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना भी शुरू हो गई है। 

मोदी के कार्यकाल में जनजातीय समाज का मान बढ़ा है
सीएम श्री साय ने कहा कि मैं भी जनजातीय समाज से आता हूं। पीएम मोदी के कार्यकाल में जनजातीय समाज का मान बढ़ा है। आज देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जनजातीय समाज से हैं। इससे बड़ा सम्मान क्या हो सकता है। केंद्र सरकार ने आदिवासी बहुल गांवों के विकास के लिए 'धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजनाÓ शुरू की है। इस योजना में छत्तीसगढ़ के भी 6 हजार गांव शामिल हैं। इसमें 32 हजार आवास स्वीकृत किए हैं। पीएम मोदी ने जनजातीय समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजातीय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।

किसान-गांवों के लोग खुश  
सुशासन तिहार में जनता के बीच जाना हुआ। गांवों में लोग बहुत खुश हैं। पीएम किसान सम्मान योजना के तहत तीन किश्तों में 6 हजार रुपए मिल रहा है। यह किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। इस योजना से प्रदेश के 26 लाख किसान लाभान्वित हो रहा है। 

दूसरे देश ने पीएम मोदी को हनुमान का दर्जा दिया
मुख्यमंत्री श्री साय ने कोविड काल को याद करते हुए कहा कि हमारा तो वसुधैव कुटुंबकम का नारा है। कोविड के समय प्रधानमंत्री मोदी ने देश में वैक्सीन बनाने का निर्णय लिया और 100 से ज्यादा देशों को मुफ्त में वैक्सीन भेजकर उनका भी सहयोग किया। कई देशों ने पीएम मोदी को हनुमान जी का दर्जा दे दिया। यह भी 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है।

देश आतंकवाद और प्रदेश नक्सलवाद से मजबूती से लड़ रहा 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा देश किसी को छेड़ता नहीं है, लेकिन कोई छेड़ता है तो हम उसे छोड़ते भी नहीं है। देशवासियों ने यह सब सर्जिकल स्ट्राइक व 'ऑपरेशन सिंदूर' देखा है। इसी तरह छत्तीसगढ़ के अंदर हमारे जवान बस्तर में नक्सलवाद के साथ मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं। वहां शांति व्यवस्था कायम करने में सफल हो रहे हैं तो इसमें भी प्रधानमंत्री का आशीर्वाद है। छत्तीसगढ़ में 425 माओवादियों को न्यूट्रलाइज किया गया है। 1388 माओवादी आत्मसमर्पण किए हैं और 1443 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। जो बड़े-बड़े नक्सली थे बसवा राजू और सुधाकर जैसे बड़े नक्सली लीडर को न्यूट्रलाइज करने में हमारे जवान सफल हुए हैं।

बस्तर में नक्सली खत्म होते ही पर्यटन बढ़ेंगे
सीएम श्री साय ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। पर्यटन के लिहाज से बस्तर सबसे प्रसिद्ध स्थल बनेंगे। बस्तर में नक्सल समस्या खत्म होते ही वहां पर्यटन का तेजी से विकास होगा। बस्तर का धुरमारास विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बन गया है। वहां विदेशी भी आने लगे हैं और आदिवासी जनजीवन को करीब से देखते हैं। अभी छत्तीसगढ़ व सीमावर्ती राज्यों में सबसे ज्यादा 77 प्रतिशत नक्सली बस्तर में हैं। बाकी 23 प्रतिशत नक्सली सीमावर्ती राज्यों में हैं। जिस तरह से हमारे जवान नक्सलियों के खिलाफ लड़ रहे हैं, उससे तय है कि बस्तर में नक्सलवाद खत्म होगा ही। उम्मीद है कि अगले साल मार्च तक पूरा बस्तर संभाग नक्सलियों से मुक्त हो जाएगा। सीएम ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ बारिश में अभियान चलता रहेगा। 

भ्रष्टाचार के रास्ते बंद किए
सीएम श्री साय ने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा से छत्तीसगढ़ सरकार भी सुशासन की ओर कदम बढ़ा रही है। हमने प्रदेश में भ्रष्टाचार के रास्ते बंद करने कोयला खदानों की नीलामी, आबकारी सहित अन्य सभी टेंडर ऑनलाइन कर दिया। प्रदेश में पीएससी भर्ती घोटाला की जांच सीबीआई के हवाले कर दिया। सीएम साय ने कांग्रेस शासनकाल में हुए भ्रष्टाचार के बारे में कहा कि जितने भी घोटाले हुए हैं, उन सब की जांच केंद्रीय एजेंसी कर रही है। इसमें शामिल दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। 

नई उद्योग नीति से युवाओं को मिलेंगे रोजगार 
सीएम साय ने कहा कि प्रदेश में नई उद्योग नीति को मंजूरी दी गई है। इससे युवाओं को अधिक रोजगार मिलेंगे। अभी डेढ़ साल के कार्यकाल में करीब 9 से 10 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुके हैं। अभी 5 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। अभी प्रदेश में 5 हजार करोड़ का प्राइवेट निवेश हो रहा है। इसमें कंपनियों को स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की शर्तें लगाई गई है। कम पढ़े लिखे युवाओं को भी आईटीआई के माध्यम से प्रशिक्षित कर उद्योगों में नौकरी दिलाने का काम किया जाएगा। यहां सेमीकंडटर, डेटा सेंटर जैसे तकनीकी उद्यम भी लगने जा रहे हैं। 

रेलवे, राजमार्गों में भी विकास
सीएम श्री साय ने कहा कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में रेलवे व राजमार्गों के विकास पर जोर दिया है। प्रदेश में नई रेललाइन व राजमार्गों की स्वीकृति दी है। प्रदेश के 38 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प हो रहा है। कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने प्रदेश के रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया था। प्रदेश में एयर कनेक्टीविटी भी बढ़ाया गया। अब प्रदेश के अंबिकापुर, बिलासपुर व जगदलपुर को एयर कनेक्टीविटी से जोड़ा गया है। 

प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू
श्री साय ने कहा कि केंद्र की नई शिक्षा नीति को प्रदेश में भी लागू कर दिया गया है। इससे शिक्षा के स्तर में काफी सुधार होगा। राज्य में पीएमश्री स्कूल खोले गए हैं। केंद्र से इन स्कूलों को 2 करोड़ रुपए मिल रहे हैं। उच्च शिक्षा के स्तर पर कहा कि आज प्रदेश में 15 मेडिकल कालेज खुल गए हैं। इसी तरह आईआईएम, आईआईटी, ट्रिपल आईटी जैसे राष्ट्रीय स्तर के संस्थान भी खुल गए हैं। अब युवाओं के लिए हर जिले में नालंदा परिसर खोलने का निर्णय लिया गया है। इसी तरह गरीब युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग देने के लिए प्रयास जैसे संस्थान को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। 

हफ्ते में पांच दिन काम खत्म करने पर विचार
सीएम श्री साय ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में पांच दिन के कामकाज की व्यवस्था को समाप्त करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई अधिकारी-कर्मचारी संगठन भी उनसे आग्रह किया है कि दो दिन घर पर रहकर बोर हो जाते हैं। सरकार भी पहले की तरह हफ्ते में 6 दिन काम पर विचार कर रही है। 

11 सालों में ये बेहतर काम हुआ
0 जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटा, मुस्लिम महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए तीन तलाक बिल लाया गया।
0 पीएम मोदी के ही कारण छत्तीसगढ़ के किसानों को 3100 रुपए धान की कीमत मिली। 13 लाख किसानों का 3716 करोड़ रुपए दिए गए हैं।
0 आज 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को हर महीने महतारी वंदन योजना के 1000 रुपए भेजे जा रहे हैं।
0 5 लाख 60 हजार से ज्यादा भूमिहीन कृषि मजदूरों को 10 हजार रुपए सलाना मिल रहे हैं।
0 22000 से ज्यादा राम भक्त, राम लला दर्शन योजना का लाभ ले चुके हैं।
0 धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना में 80 हजार करोड रुपए का बजट है और इसमें जो ट्राइबल बाहुल गांव है ऐसे 6691 गांव छत्तीसगढ़ के इस योजना में शामिल है, वहां विकास हो रहा है।
0 किसान सम्मन निधि के 6000 रुपए किसानों को मिल रहे हैं, इससे वो खाद बीज खरीद रहे हैं। छत्तीसगढ़ में 26 लाख किसानों को इसका लाभ मिल रहा है।

रायपुर के विधायकों के साथ सीएम प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए।

tranding