
0 सचिव ने जारी किया नोटिफिकेशन, 5 बैठकें होंगी
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की अधिसूचना जारी हो गई है। इस बार छत्तीसगढ़ विधानसभा का षष्टम् सत्र 14 जुलाई से प्रारंभ होकर 18 जुलाई तक रहेगा। इस बार के मानसून सत्र में केवल 5 बैठकें होंगी। विधानसभा सचिवालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक इस सत्र के दौरान कुल 5 बैठकें आयोजित की जाएंगी। इस बार के सत्र में वित्तीय कार्यों के साथ-साथ अन्य शासकीय कार्य भी संपादित किए जाएंगे। यह सत्र छत्तीसगढ़ की राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि सरकार को अपने विभिन्न कार्यों और योजनाओं को विधानसभा पटल पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। साथ ही विपक्ष को भी अपनी भूमिका निभाने का पूरा अवसर प्राप्त होगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि मानसून सत्र के हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं।
प्रदेश कैबिनेट की बैठक आज
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार 18 जून को सुबह 10 बजे प्रदेश कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री के निवास कार्यालय सिविल लाइन रायपुर में आयोजित होगी।इसमें कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।