Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने बर्बरता करने वालों पर कार्रवाई की मांग की
 
रायपुर। विधानसभा मानसून सत्र तीसरे दिन बुधवार को दिव्यांगजनों पर पुलिस की कार्रवाई का मुद्दा सदन में उठा। कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने राजधानी में दिव्यांगजनों के प्रदर्शन और पुलिसिया कार्रवाई को बर्बरता करार दिया। उन्होंने दिव्यांगजन पर बर्बरता करने वालों पर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों की मांगों को सुने और पूरा करें। 

कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि दिव्यांगजन अपनी मांगों को लेकर विधानसभा तक पहुंचे थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने बर्बरतापूर्वक मारपीट की। मुंगेली के एक दिव्यांग का हाथ टूट गए और कपड़े भी फट गए हैं। कई ऐसे दिव्यांगजन है, जिनका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया गया है।
इसके साथ उन्होंने सवाल किया कि पुलिस प्रशासन किसके आदेश पर यह कार्रवाई कर रही है? सुप्रीम कोर्ट का भी आदेश है कि पुलिस किसी पर हाथ नहीं उठा सकती। यह सुप्रीम कोर्ट और संविधान का उल्लंघन है। सरकार दिव्यांगजन पर बर्बरता करने वालों पर कार्रवाई करें। दिव्यांगजनों की की मांगों को सुने और पूरी करे।