Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 पूर्व सांसद दिनेश कश्यप का पुत्र था, गृह ग्राम में हुआ अंतिम संस्कार
0 चार दोस्तों के साथ नवा रायपुर घूमने निकले थे

रायपुर। नवा रायपुर में सड़क हादसा में प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे और पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के बेटे निखिल कश्यप (24 वर्ष) की मौत हो गई। निखिल की तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। बाइक से वह नीचे गिरा और सिर फटने से उसकी मौके पर मौत हो गई। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का हैं। 

पुलिस के मुताबिक घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे की है। बताया जाता है कि निखिल और उसके चार साथी दो अलग-अलग बाइक में सुबह नवा रायपुर घूमने निकले थे। एक बाइक में तीन और दूसरे में दो लोग सवार थे। उनमें से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। सुबह साढ़े 7 बजे सत्य साईं हास्पिटल के पास यह हादसा हो गया। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर से निखिल करीब 40 फीट दूर फेंका गया। उसके सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर ही खून बहने से निखिल की मौत हो गई। वहीं बाइक के पीछे में सवार दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहां मौजूद अन्य दोस्तों ने 112 को सूचना दी। जानकारी मिलते ही एसएसपी लाल उमेद सिंह मौके पर पहुंचे। उनके साथ मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद थे। गृह ग्राम फरसागुड़ा में शाम 5 बजे अंतिम संस्कार किया गया। 
बता दें कि निखिल बस्तर सीट से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप का बेटा था। उसकी मां वेदवती कश्यप वर्तमान में बस्तर जिला पंचायत की अध्यक्ष हैं। 
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने हादसे में उनके निधन पर गहरा दुख जताया। सीएम साय व विस अध्यक्ष डॉ. सिंह ने राजधानी रायपुर स्थित विधायक कॉलोनी में आयोजित शोक सभा में शामिल होकर निखिल कश्यप को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा कृषि मंत्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।
 

 

tranding
tranding