Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 खड़गे ने कहा- यह लोकतंत्र के साथ धोखा, सरकार जवाब दे

नई दिल्ली। वोटर वेरिफिकेशन और वोटों की चोरी के आरोपों पर हंगामे के बीच सोमवार को बिना चर्चा के नया आयकर बिल (नंबर-2) 2025 और कराधान कानून संशोधन बिल-2025 लोकसभा में पास हो गया। राज्यसभा में गोवा विधानसभा एसटी रिजर्वेशन बिल और मणिपुर से जुड़े 3 विधेयक पेश किए गए।
हालांकि इन बिलों को पेश करते समय विपक्ष का हंगामा जारी रहा। इस पर राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि चर्चा के लिए कहा जा रहा है कि हाउस ऑर्डर में नहीं है और बिल पारित हो रहे हैं। यह लोकतंत्र के साथ धोखा है। लोकतंत्र की रक्षा होनी चाहिए। चेयर को, नेता सदन को यह स्पष्ट करना चाहिए। ये कैसा लोकतंत्र है।
लोकसभा में नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल 2025 और दोपहर 2 बजे लोकसभा के दोबारा शुरू होने पर नेशनल एंटी-डोपिंग (अमेंडमेंट) बिल भी पास हो गया। खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसे आजादी के बाद से भारतीय खेलों में सबसे बड़ा सुधार बताया।
इससे पहले विपक्ष के 300 सांसदों ने वोटर वेरिफिकेशन के खिलाफ संसद से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिया गया। हालांकि 2 घंटे बाद इन्हें छोड़ दिया गया।

राज्यसभा में मणिपुर से जुड़े तीन विधेयक पेश किए गए
राज्य मंत्री पीसी चौधरी ने मणिपुर गुड्स एंड सर्विस टैक्स (संशोधन) विधेयक 2025 और मणिपुर विनियोग (संख्या 2) विधेयक, 2025 को एक साथ राज्यसभा में विचार के लिए प्रस्तुत किया गया। उन्होंने मणिपुर 2025-26 बजट को भी चर्चा के लिए प्रस्तुत किया। सीतारमण ने कहा- मणिपुर का बजट प्रगतिशील और विश्वास बहाली वाला बजट है।