
0 रवि भगत पर एक्शन, अध्यक्ष बने राहुल
0 विभा को महिला मोर्चा की कमान
0 हेमंत पाणिग्रही मीडिया संयोजक, मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडेय बने
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 47 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। रवि भगत की जगह राहुल योगराज को भाजयुमो अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं विभा अवस्थी महिला मोर्चा की अध्यक्ष चुनीं गई हैं। हेमंत पाणिग्रही को मीडिया संयोजक और संतोष पांडेय मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किए गए हैं। नई टीम में नए चेहरों को स्थान दिया गया है।
संगठन विस्तार में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, सह कार्यालय मंत्री, मुख्य प्रवक्ता,12 प्रवक्ता, मीडिया संयोजक, सोशल मीडिया संयोजक व आईटी संयोजक बनाए गए हैं। साथ ही 7 प्रदेश मोर्चा के अध्यक्षों व प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक व प्रकोष्ठ सहसंयोजक नियुक्त किए गए हैं। 8 मंत्रियों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि हर मोर्चे पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाई जा सके। साथ ही जातीय, क्षेत्रीय और महिला प्रतिनिधित्व पर फोकस किया गया है। पार्टी के मुताबिक, यह नियुक्तियां आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई हैं।
बता दें कि किरण सिंहदेव की नई टीम को लेकर चर्चा कई दिनों से सरगर्म थी। जनवरी में प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर काबिज हुए थे, तब से वे अपनी पुरानी टीम के साथ काम कर रहे हैं। इनमें से अनुराग सिंहदेव नई जिम्मेदारी में आ गए, संजय श्रीवास्तव को भी नई जिम्मेदारी मिल चुकी है। रामू रोहरा महापौर के रूप में कार्य कर रहे हैं। अटकलें इस बात को लेकर थी कि पहले विष्णु देव साय की टीम पहले बनेगी, या फिर किरण देव सिंह की टीम बनेगी। आखिरकार विष्णु देव साय के मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ही अब किरण देव सिंह की नई टीम अस्तित्व में आ गई।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस टीम को बनाने के लिए संगठन मंत्री पवन साय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, सह संगठन मंत्री शिवप्रताप सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, प्रभारी नितिन नबीन के अलावा मुख्य़मंत्री विष्णु देव साय के साथ किरण सिंहदेव ने चर्चा की है।
भाजपा नवनियुक्त नए पदाधिकारी
उपाध्यक्षः जगन्नाथ पाणिग्रही, रामजी भारती, रूपकुमारी चौधरी, रंजना साहू, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, नंदन लाल जैन, जी. वेंकटेशवर, सतीश लाटिया व यशवंत जैन।
महामंत्रीः अखिलेश सोनी, नवीन मारकंडे व संध्या परधनिया।
मंत्रीः शिवनाथ यादव, जयंती पटेल, अमित साहू, जितेन्द्र कुमार वर्मा, हर्षिता पांडेय, विद्या सिदार, ऋतु चौरसिया।
कोषाध्यक्षः राम गर्ग।
कार्यालय मंत्रीः अशोक बजाज।
सह-कार्यालय मंत्रीः प्रीतेश गांधी।
मुख्य प्रवक्ताः संतोष पांडेय।
प्रवक्ताः देवलाल ठाकुर, नलिनीश ठोकने, अमित चिमनानी, शिवनारायण पांडेय, प्रमोद कुमार शर्मा, टेकेश्वर जैन, डॉ. विजय शंकर मिश्रा, किरण बघेल, वेदराम जांगड़े, शताब्दी पांडेय, केएल चौहान व उज्जवल दीपक।
प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमोः राहुल योगराज टिकरिहा।
प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चाः विभा अवस्थी।
प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चाः अशोक साहू।
प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चाः आलोक सिंह ठाकुर।
प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चाः डॉ. सनम जांगडे।
प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चाः सत्यनारायण सिंह।
प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चाः मखमूर इकबाल खान।
प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजकः अवधेश सिंह चंदेल।
प्रदेश प्रकोष्ठ सह-संयोजकः चुन्नीलाल साहू।
मीडिया संयोजकः हेमंत पाणिग्रही।
सोशल मीडिया संयोजकः नितुल कोठारी।
आईटी संयोजकः सुनील पिल्लई।