Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 इनमें खुशवंत साहेब, राजेश अग्रवाल व गजेंद्र यादव का नाम
0 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में मौका

रायपुर। प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार तय हो गया है। राजभवन में सुबह 10.30 बजे 3 नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। भाजपा विधायक दल के सचेतक सुशांत शुक्ला ने लेटर जारी कर इसकी पुष्टि की है। दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब नए मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

तीनों नए मंत्रियों के लिए स्टेट गैरेज में 3 कार तैयार कर ली गई हैं। साथ ही शपथ ग्रहण के लिए तीनों विधायकों को मैसेज पहुंचा दिया गया है, ताकि वह समय पर पहुंच सकें। इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को राज्यपाल रामेन डेका से मुलाकात की थी। वहीं राज्यपाल रामेन डेका सुबह जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने गए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर राज्यपाल ने कहा कि कुछ तो होने वाला है, इसकी जानकारी मैं आपको दे रहा हूं।  

वर्तमान मंत्रिमंडल और संभागवार स्थिति
सरगुजा संभाग( 14 भाजपा विधायक, 4 मंत्री)
0 विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री विधायक कुनकुरी (एसटी)
0 रामविचार नेताम, कृषि मंत्री
विधायक रामानुजगंज (एसटी)
0 श्यामबिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री
विधायक मनेन्द्रगढ़ (ओबीसी)
0 लक्ष्मी राजवाड़े, महिला एवं बाल विकास मंत्री
विधायक सूरजपुर (ओबीसी)

बिलासपुर संभाग ( 8 भाजपा विधायक, 3 मंत्री)
0 अरुण साव, उपमुख्यमंत्री
विधयाक लोरमी(ओबीसी)
0 लखन देवांगन, उद्योग मंत्री
विधायक कोरबा(ओबीसी)
0 ओपी चौधरी, वित्त मंत्री
विधायक रायगढ़ ( ओबीसी)

दुर्ग संभाग ( 9 भाजपा विधायक, 2 मंत्री)
0 विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री
विधायक कवर्धा( सामान्य)
0 दयालदास बघेल, खाद्य मंत्री
विधायक नवागढ़ ( एससी)

रायपुर संभाग ( 12 भाजपा विधायक, 1 मंत्री)
0 टंकराम वर्मा, राजस्व मंत्री
विधायक बलौदाबाजार(ओबीसी)

बस्तर संभाग ( 8 भाजपा विधायक, 1 मंत्री )
0 केदार कश्यप, वन मंत्री
विधायक नारायणपुर (एसटी)