
0 मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा
0 लखनलाल आबकारी मंत्री बने
रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद मंत्रियों में विभाग का बंटवारा कर दिया गया है। तीन नए मंत्रियों में गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य विभाग दिया गया है। राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग संभालेंगे। वहीं खुशवंत साहेब को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास सौंपा गया है। इसके अलावा लखनलाल देवांगन को आबकारी मंत्री बनाया गया है। इससे पहले यह विभाग सीएम साय के पास था।
शपथ लेने वाले तीन मंत्रियों में से राजेश अग्रवाल और गुरु खुशवंत साहेब पूर्व कांग्रेसी रह चुके हैं।
नव नियुक्त मंत्री गणों को मंत्रालय में कक्ष आबंटित
मंत्रिमंडल में शामिल नवनियुक्त मंत्री गणों को आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा कक्ष आबंटित कर दिए गए हैं। स्कूल शिक्षा, ग्रामोउद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव को मंत्रालय स्थित मंत्री ब्लॉक में कक्ष क्रमांक एम-3/08,09,10,11,12 आबंटित किया गया है। इसी तरह से कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार और अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरू खुशवंत साहेब को कक्ष क्रमांक एम-1/01,02,03,04,05 आबंटित किए गए हैं। इसी तरह से पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल को कक्ष क्रमांक एम-04/23,24,25,26 आबंटित किया गया है।