Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 हरियाणा में 46% ज्यादा बारिश

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ। पंजाब के सभी 23 जिले अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। 2000 से ज्यादा गांवों में अभी भी बाढ़ का पानी भरा है। केंद्र ने पंजाब को 1600 करोड़ की मदद का ऐलान किया।
जम्मू-कश्मीर में जम्मू घाटी की लाइफ लाइन माने जाने वाले जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को बुधवार को 16 दिन बाद ट्रैफिक के लिए खोला गया। सड़क पर कई जगहों पर लगातार लैंडस्लाइड के कारण इसे बंद रखा गया था।
सबसे ज्यादा उदयपुर और रामबन जिलों में नुकसान हुआ था। एनएच की बहाली से कश्मीर घाटी से फलों और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति दोबारा से शुरू हुई है। लद्दाख के सियाचिन बेस कैम्प में हिमस्खलन से 3 जवान शहीद हुए।
हरियाणा में 9 सितंबर तक सामान्य से 46% ज्यादा बारिश हो चुकी है। राज्य में औसतन 385.1 एमएम बारिश होती थी, जो अब तक 563.8 एमएम हो चुकी है। अब तक सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1080.8 एमएम दर्ज की गई है।

गुजरात के बनासकांठा समेत 3 जिलों में पिछले 2 दिनों में 16 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इससे वाव-थराद और सुईगाम तालुका में बाढ़ आ गई। तीनों तालुकाओं के दर्जनों गांवों में 5 फीट तक पानी भरा हुआ है।

राजस्थान: 100 दिन में 700 एमएम बारिश दर्ज
राजस्थान में बीते 100 दिन में 701.6 एमएम बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 20 साल में हुए क्लाइमेट चेंज के कारण ऐसा हुआ है। राजस्थान जैसे सूखे प्रांत में अब बारिश औसत से ज्यादा होने लगी है। साल 1917 में सबसे ज्यादा 844.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई थी। जो राजस्थान अब तक की सर्वाधिक बारिश है।