Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 पायलट ने उड़ान रोकी नहीं, मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई, सभी 75 यात्री सुरक्षित
मुंबई। गुजरात के कांडला से मुंबई आ रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में बड़ा हादसा टल गया। शुक्रवार को कांडला एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान बॉम्बार्डियर क्यू400 प्लेन का एक टायर रनवे पर गिर गया। इसके बावजूद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए उड़ान जारी रखी। 

मुंबई एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग से पहले फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। हालांकि विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की और खुद टर्मिनल तक पहुंचा। सभी 75 यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। एयरलाइन ने घटना की पुष्टि की है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है और तकनीकी कारणों का पता लगाया जा रहा है।
 
16 अगस्तः इंडिगो प्लेन का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया
मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो के ए321 प्लेन की टेल (पिछला हिस्सा) रनवे से टच हो गई। एयरलाइन ने बताया कि खराब मौसम के चलते पायलट ने लैंडिंग के बजाय गो-अराउंड (दोबारा टेकऑफ की प्रक्रिया) करने का फैसला लिया। इसी दौरान विमान की टेल रनवे से टकरा गई। इंडिगो ने बयान जारी करते हुए कहा- ए321 विमान ने कम ऊंचाई पर गो-अराउंड किया। इस दौरान टेल रनवे से छू गई। बाद में विमान ने दूसरी कोशिश में सुरक्षित लैंडिंग की। एयरलाइन ने कहा कि सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं। घटना के बाद विमान की जांच और मरम्मत की जाएगी और आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद ही इसे दोबारा ऑपरेशन में शामिल किया जाएगा।
इधर, बेंगलुरु से ग्वालियर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट पहली कोशिश में लैंड नहीं कर सकी। हालांकि, दूसरी कोशिश में प्लेन सुरक्षित उतर गया।