Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 दौरे से दो दिन पहले कुल 1 करोड़ के इनामी 103 नक्सलियों ने डाले हथियार
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2 दिवसीय छत्तीसगढ़ पर शुक्रवार रात को रायपुर पहुंचे। यहां रात्रि विश्राम के बाद वे शनिवार (4 अक्टूबर) को जगदलपुर में आयोजित बस्तर दशहरा में शामिल होंगे।  
केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह के रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। विमानतल पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कृषि मंत्री   राम विचार नेताम ,पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, महापौर मीनल चौबे, सांसद रूपकुमारी चौधरी, मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक  अरुण देव गौतम, आईजी अमरेश मिश्रा, संभागायुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया।
केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह दोपहर 12 बजे जगदलपुर के सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे दोपहर 1 बजे लालबाग मैदान जगदलपुर में आयोजित बस्तर लोकोत्सव बस्तर दशहरा समारोह में शामिल होंगे। 

इधर शाह के बस्तर दौरे से ठीक 2 दिन पहले बीजापुर जिले में 103 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें 49 नक्सलियों पर कुल 1 करोड़ 6 लाख 30 हजार रुपए का इनाम घोषित है। कुछ दिन पहले शाह ने कहा था कि नक्सली सरेंडर करे तो रेड कार्पेट में उनका स्वागत करेंगे, वरना गोली का जवाब गोली से देंगे।

बीजापुर जिले में अब तक 421 नक्सली पकड़ाए
सिर्फ बीजापुर जिले में ही 1 जनवरी 2025 से अब तक 421 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं। 410 माओवादियों ने हथियार छोड़ दिया है। वहीं अलग-अलग मुठभेड़ में कुल 137 माओवादी मारे गए हैं। सरेंडर करने वाले नक्सलियों को 50-50 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी गई है।