
0 बिशेषर पटेल व रूपनारायण सिन्हा को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया
0 युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह को राज्य मंत्री का दर्जा
रायपुर। प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा को कैबिनेट मंत्री व का दर्जा दिया है। इसके अलावा गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष बिशेषर पटेल, योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। वहीं युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है।
इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि ये सभी अपने-अपने पदों पर कार्य करते हुए मंत्री स्तर की सुविधाएं प्राप्त करेंगे।
आयोगों की सक्रियता बढ़ाने निर्णय
सरकार के इस कदम को संगठन संतुलन और आयोगों की सक्रियता बढ़ाने से जोड़कर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री साय के करीबी माने जाने वाले पंकज झा लंबे समय से मीडिया प्रबंधन और रणनीतिक मामलों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, विश्वविजय तोमर युवा मोर्चा से लेकर संगठन स्तर पर लगातार सक्रिय रहे हैं।
अब मिलेगी ये सुविधा
कैबिनेट और राज्य मंत्री स्तर का दर्जा मिलने के बाद अब ये सभी अधिकारी-कार्यालय और आवासीय सुविधाएं, सुरक्षा, यात्रा और भत्तों का लाभ मंत्री स्तर के अनुसार प्राप्त करेंगे। सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में अन्य आयोगों और निगमों में भी नियुक्तियों और दर्जा वितरण की प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है। सरकार का मकसद विभिन्न आयोगों की कार्यप्रणाली को तेज करना और राज्य के विकास से जुड़े कार्यक्रमों में इन्हें सीधे जोड़ना है।