0 मोहित गर्ग मुख्यालय भेजे गए, चंद्रमोहन बने दमकल-नगर-सेना के डायरेक्टर
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने शुक्रवार देर शाम पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह विभाग ने 4 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) समेत 7 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता ने ट्रांसफर ऑर्डर जारी किया है।
आदेश के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग को राजनांदगांव से डीआईजी पुलिस मुख्यालय (मुख्यालय अटैच) किया गया है। वहीं मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के एसपी आईपीएस चंद्रमोहन सिंह को दमकल-नगर सेना का डायरेक्टर बनाया गया है। साथ ही यदुवली अक्षय कुमार को कोंडागांव से हटाकर पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है। इसी तरह से सक्ती जिले की एसपी अंकिता शर्मा को राजनांदगांव का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं रतना सिंह को मनेंद्रगढ़ जिले का एसपी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा प्रफुल्ल ठाकुर को सक्ती जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह पंकज चंद्रा अब कोंडागांव जिले के नए एसपी होंगे। गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी तुरंत पदभार ग्रहण करें और इसकी सूचना विभाग को भेजें।
स्थानांतरित आईपीएस अधिकारी
अधिकारी नवीन पदस्थापना
मोहित गर्ग पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर
चंद्रमोहन सिंह डायरेक्टर-दमकल/नगर सेना
अंकिता शर्मा एसपी, राजनांदगांव
वाय. अक्षय कुमार पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर
रतना सिंह एसपी एमसीबी
प्रफुल्ल ठाकुर एसपी, सक्ती
पंकज चंद्रा एसपी, कोंडागांव