Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 मंत्री श्री साव ने कहा-नए साल में बनेगी 608 नई सड़कें
0 4950 करोड़ की लागत से बनेंगे पुल-भवन
 
 रायपुर। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने मंगलवार को नवा रायपुर के संवाद ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोक निर्माण विभाग के दो सालों की उपलब्धियों की जानकारी दी। वहीं आने वाले तीन सालों की रुपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि बीजेपी सरकार बनने के बाद 1126 कार्यों के लिए 8092 करोड़ की स्वीकृति मिली। दो सालों में 164 पुल का निर्माण कार्य पूर्ण किए गए हैं, वहीं 143 पुल निर्माणाधीन है। इसी तरह दो सालों में 252 भवन निर्माण पूर्ण किए गए है, जबकि 265 भवन निर्माणाधीन है। 

डिप्टी सीएम साव ने बताया कि 2023-24 में 81 कार्यों के लिए 550 करोड़ की स्वीकृति मिली। वहीं 2024- 25 में 436 कार्यों के लिए 2589 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली। 2025-26 में 608 नई सड़कें बनाई जाएगी। पुल एवं भवन कार्य के लिए 4950 करोड़ की स्वीकृति मिल चुकी है। प्रशासकीय स्वीकृति जारी है। मार्च 2025 से अब तक 1012 निविदा प्रमुख अभियंता द्वारा लगाई गई।
श्री साव ने बताया कि वर्ष 2025- 26 में 4824 करोड़ की निविदा स्वीकृत की गई। दिसंबर 2023 से दिसंबर 2025 तक 1126 कार्यों के निर्माण 8092 करोड़ स्वीकृत किए गए। वर्तमान में 3641 सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। 164 पुल निर्माण कार्य अब तक पूरे हुए हैं। वहीं 143 पुल निर्माण कार्य प्रगति पर है। 252 भवन कार्य पूरे हो गए हैं एवं 265 कार्य प्रगति पर है।

उन्होंने बताया कि 371 मुख्य अभियंता पदों पर पदोन्नति की गई। 7 नवीन संभागीय कार्यालय एवं 12 नवीन उप संभागीय कार्यलय सृजित किए गए हैं। इस अवधि में विभाग में 19 लाभार्थी को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। साथ ही 80 उपअभियंताओं की नवीन नियुक्तियां दी गई है और 7 मानचित्रकारों की भर्ती की गई है। 

440 निर्माण कार्यों के लोकार्पण किए गये
श्री साव ने विभाग की दो सालों की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि इस साल राज्य स्थापना दिवस पर नवीन विधानसभा का लोकार्पण पीएम मोदी के कर कमलों से कराया गया। यह छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि है। दिसंबर 2023 से अब तक कुल 440 निर्माण कार्यों के लोकार्पण किए गए हैं, जिसमें 247 सड़क, 148 भवन एवं 45 सेतु कार्य शामिल हैं। 

नक्सल प्रभावित जिलों में सड़कों का जाल
श्री साव ने बताया कि प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिलों में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। आरआरपी-1 योजना के तहत कुल 54 कार्यों के लिए 3693 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। इनमें 51 सड़क व 3 पुल शामिल हैं। इनमें 79 किमी का सड़क निर्माण पूर्ण किया गया है। वर्तमान में शेष 141 किमी के शेष सड़क निर्माण प्रगतिरत है। इसी तरह आरसीपीडब्ल्यूई योजना के तहत 479 कार्यों के लिए 2377 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं, इनमें 391 सड़क व 88 पुल शामिल है। दिसंबर 2023 से नवंबर 2025 तक 127.55 किमी लंबी 5 सड़कों की नई स्वीकृति दी गई है। वहीं दिसंबर 2023 से 26 नवंबर 2025 तक 400 किमी लंबी 80 सड़क कार्य व 23 पुल निर्माण का काम पूर्ण किए गए हैं। वर्तमान में 84 कार्य प्रगतिरत है। 

नवीन जिलों में संयुक्त जिला कार्यालय भवन का निर्माण
श्री साव ने बताया कि नए बनाए गए जिलों में संयुक्त जिला कार्यालय भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई है, जबकि कांग्रेस के कार्यकाल में सिर्फ इन जिलों की घोषणा की गई थी।  नवीन जिले मनेंद्रगढ़, सक्ती, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सारंगढ़-बिलाईगढ़ व मोहला-मानपुर- अं. चौकी में संयुक्त जिला कार्यालय भवन का निर्माण प्रगति पर है। इसी तरह नए जिलों में सर्किट हाउस का निर्माण किया जा रहा है, इनमें मनेंद्रगढ़, सक्ती व मोहला शामिल है। इसी तरह सारंगढ़ व सक्ती में नए ट्राजिस्ट हॉस्टल का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही जशपुर, कुनकुरी, रायगढ़ व पत्थलगांव में 500 सीटर ऑडिटोरियम भवन का निर्माण कराया जा रहा है। 

सभी संभाग मुख्यालयों में 750 सीटर ऑडिटोरियम का होगा निर्माण
श्री साव ने बताया कि राजधानी रायपुर में निर्मित 1500 सीटर पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम के तर्ज पर सभी संभाग मुख्यालयों में भी 750 सीटर ऑडिटोरियम के अधूरे भवनों को पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति देकर पूर्ण कराने की कार्यवाही की गई है। इसके लिए दुर्ग में 750 सीटर ऑडिटोरियम के लिए 22.96 करोड़, बिलासपुर ऑडिटोरियम के लिए 22.22 करोड़, अंबिकापुर ऑडिटोरियम के लिए 23.65 करोड़ व बस्तर ऑडिटोरियम के लिए 25.56 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। 

सुगम याता के लिए सड़कों का 4 लेन में उन्नयन
श्री साव ने बताया कि शहरों में सुगम यातायात के लिए महत्वपूर्ण सड़कों का 4 लेन में उन्नयन किया जाएगा। इनमें अभनपुर शहरी क्षेत्र में 5 किमी, राजनांदगांव-गुंडरदेही-धमतरी-नगरी-सिहावा-बोराई मार्ग (राज्य मार्ग क्र.-23), मुजगहन से रत्नाबांधा चौक धमतरी का चौड़ीकरण शामिल है। इसी तरह रतनपुर में 6.50 किमी, तपकरा में 10 किमी रिंग रोड, खैरागढ़ में 3 किमी, गंडई में 3 किमी, कवर्धा में 7 किमी, कोटा में 3 किमी, दल्ली राजहरा में 4 किमी, बैकुंठपुर में पेव शोल्डर में उन्नयन, बलौदा में रिंग रोड, धमतरी-गंगरेल-कुकरेल मार्ग 5 किमी, रायपुर में लाभांडी-कचना पहुंच मार्ग 10 किमी को 4 लेन प्रस्तावित किए गए हैं। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, प्रमुख अभियंता वीके भतपहरी और अपर सचिव एसएन श्रीवास्तव भी मौजूद थे।
डिप्टी सीएम श्री साव ने बताया कि 2023-24 में 81 कार्यों के लिए 550 करोड़ की स्वीकृति मिली। वहीं 2024- 25 में 436 कार्यों के लिए 2589 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली। 2025-26 में 608 नई सड़कें बनाई जाएगी। पुल एवं भवन कार्य के लिए 4950 करोड़ की स्वीकृति मिल चुकी है। प्रशासकीय स्वीकृति जारी है। मार्च 2025 से अब तक 1012 निविदा प्रमुख अभियंता द्वारा लगाई गई।
श्री साव ने बताया कि वर्ष 2025- 26 में 4824 करोड़ की निविदा स्वीकृत की गई। दिसंबर 2023 से दिसंबर 2025 तक 1126 कार्यों के निर्माण 8092 करोड़ स्वीकृत किए गए। वर्तमान में 3641 सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। 164 पुल निर्माण कार्य अब तक पूरे हुए हैं। वहीं 143 पुल निर्माण कार्य प्रगति पर है। 252 भवन कार्य पूरे हो गए हैं एवं 265 कार्य प्रगति पर है।
उन्होंने बताया कि 371 मुख्य अभियंता पदों पर पदोन्नति की गई। 7 नवीन संभागीय कार्यालय एवं 12 नवीन उप संभागीय कार्यलय सृजित किए गए हैं। इस अवधि में विभाग में 19 लाभार्थी को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। साथ ही 80 उपअभियंताओं की नवीन नियुक्तियां दी गई है और 7 मानचित्रकारों की भर्ती की गई है। 

नक्सल प्रभावित जिलों में सड़कों का जाल
श्री साव ने बताया कि प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिलों में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। आरआरपी-1 योजना के तहत कुल 54 कार्यों के लिए 3693 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। इनमें 51 सड़क व 3 पुल शामिल हैं। इनमें 79 किमी का सड़क निर्माण पूर्ण किया गया है। वर्तमान में शेष 141 किमी के शेष सड़क निर्माण प्रगतिरत है। इसी तरह आरसीपीडब्ल्यूई योजना के तहत 479 कार्यों के लिए 2377 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं, इनमें 391 सड़क व 88 पुल शामिल है। दिसंबर 2023 से नवंबर 2025 तक 127.55 किमी लंबी 5 सड़कों की नई स्वीकृति दी गई है। वहीं दिसंबर 2023 से 26 नवंबर 2025 तक 400 किमी लंबी 80 सड़क कार्य व 23 पुल निर्माण का काम पूर्ण किए गए हैं। वर्तमान में 84 कार्य प्रगतिरत है। 

नवीन जिलों में संयुक्त जिला कार्यालय भवन का निर्माण
श्री साव ने बताया कि नए बनाए गए जिलों में संयुक्त जिला कार्यालय भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई है, जबकि कांग्रेस के कार्यकाल में सिर्फ इन जिलों की घोषणा की गई थी।  नवीन जिले मनेंद्रगढ़, सक्ती, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सारंगढ़-बिलाईगढ़ व मोहला-मानपुर- अं. चौकी में संयुक्त जिला कार्यालय भवन का निर्माण प्रगति पर है। इसी तरह नए जिलों में सर्किट हाउस का निर्माण किया जा रहा है, इनमें मनेंद्रगढ़, सक्ती व मोहला शामिल है। इसी तरह सारंगढ़ व सक्ती में नए ट्राजिस्ट हॉस्टल का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही जशपुर, कुनकुरी, रायगढ़ व पत्थलगांव में 500 सीटर ऑडिटोरियम भवन का निर्माण कराया जा रहा है। 

सभी संभाग मुख्यालयों में 750 सीटर ऑडिटोरियम का होगा निर्माण
श्री साव ने बताया कि राजधानी रायपुर में निर्मित 1500 सीटर पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम के तर्ज पर सभी संभाग मुख्यालयों में भी 750 सीटर ऑडिटोरियम के अधूरे भवनों को पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति देकर पूर्ण कराने की कार्यवाही की गई है। इसके लिए दुर्ग में 750 सीटर ऑडिटोरियम के लिए 22.96 करोड़, बिलासपुर ऑडिटोरियम के लिए 22.22 करोड़, अंबिकापुर ऑडिटोरियम के लिए 23.65 करोड़ व बस्तर ऑडिटोरियम के लिए 25.56 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। 

सुगम याता के लिए सड़कों का 4 लेन में उन्नयन
श्री साव ने बताया कि शहरों में सुगम यातायात के लिए महत्वपूर्ण सड़कों का 4 लेन में उन्नयन किया जाएगा। इनमें अभनपुर शहरी क्षेत्र में 5 किमी, राजनांदगांव-गुंडरदेही-धमतरी-नगरी-सिहावा-बोराई मार्ग (राज्य मार्ग क्र.-23), मुजगहन से रत्नाबांधा चौक धमतरी का चौड़ीकरण शामिल है। इसी तरह रतनपुर में 6.50 किमी, तपकरा में 10 किमी रिंग रोड, खैरागढ़ में 3 किमी, गंडई में 3 किमी, कवर्धा में 7 किमी, कोटा में 3 किमी, दल्ली राजहरा में 4 किमी, बैकुंठपुर में पेव शोल्डर में उन्नयन, बलौदा में रिंग रोड, धमतरी-गंगरेल-कुकरेल मार्ग 5 किमी, रायपुर में लाभांडी-कचना पहुंच मार्ग 10 किमी को 4 लेन प्रस्तावित किए गए हैं। 

द्रुतगामी सड़क संपर्क योजना
श्री साव ने बताया कि प्रदेश में लंबी दूरी की सड़कों में संकरे पुल पुलियों को मानक अनुसार बारहमासी सड़क एवं पुल निर्माण करने तथा शहरी क्षेत्र के आसपास आवश्यकतानुसार फोरलेन किए जाने की आवश्यकता को देखते हुए नवीन द्रुतगामी सड़क संपर्क योजना की शुरुआत की जा रही है। यह योजना छत्तीसगढ़ नवा अंजोर एट 2047 के तहत मध्यकालिक योजना के तहत वर्ष 2035 तक लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत चोटिया-चिरमिरी-जनकपुर से चांटी मध्यप्रदेश संपर्क मार्ग, शंकरगढ़-चंपा-रौनीघाट-बगीचा-कांसाबेल-लुड़ेग-तपकरा-लवाकेरा-घरघोड़ा-रायगढ़-पुसौर-सरिया-बरमकेला-सुहेला मार्ग (ओडि़शा तक), बिहारपुर-ओडग़ी-विशुनपुर-सूरजपुर-उदयपुर- हाटी-छाल-खरसिया-डभरा-चंदपुर-सरिया मार्ग, मनेंद्रगढ़-मरवाही,-पेंड्रा-कटघोरा-दीपका-हरदीबाजार-अकलतरा-पामगढ़-बलौदाबाजार-भाटापारा-नांदघाट-मुंगेली मार्ग तथा बैकुंठपुर-भैयाथान-प्रतापपुर-बलरामपुर मार्ग शामिल हैं। इसी तरह राज्य के 14 मार्गों को भी इस योजना में शामिल किया गया है।  

tranding