Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

नई दिल्ली। लोकसभा से निलंबित कांग्रेस के आठों सदस्यों ने बुधवार को संसद भवन के मकर द्वार के बाहर प्रदर्शन किया और अपने निलंबन को गलत बताते हुए इसके विरोध में नारेबाजी की।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद विरोध कर रहे अपनी पार्टी की सांसदों के साथ उनके विरोध प्रदर्शन में खड़ी हो गई। इस दौरान लोकसभा की कार्यवाही हंगामे के कारण स्थगित होने के बाद बाहर आ रहे कांग्रेस के अन्य कई सांसद भी विरोध प्रदर्शन कर रहे अपने साथी सांसदों के साथ खड़े हो गए।

गौरतलब है कि मंगलवार को आसन की तरफ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस के इन सभी सदस्यों को बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया था।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को ही संसद परिसर में अपने निलंबित सहयोगियों के साथ उनका समर्थन करते हुए उनके निलंबन के खिलाफ प्रदर्शन किया था।