0 दलेश्वर साहू चीफ व्हिप और दिलीप लहरिया डिप्टी व्हिप बनाए गए
रायपुर। कांग्रेस विधायक दल में लखेश्वर बघेल को उप नेता प्रतिपक्ष, दलेश्वर साहू को चीफ व्हिप और दिलीप लहरिया को डिप्टी व्हिप बनाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सहमति के बाद ये नियुक्तियां की गई है। ये नियुक्तियां विधानसभा सत्र शुरू होने के ठीक पहले की गई हैं।
बजट सत्र से पहले की गई ये नियुक्तियां साफ संकेत देती हैं कि कांग्रेस सदन में मजबूती के साथ उतरने की तैयारी में है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि सत्र के दौरान विपक्ष सरकार को किन मुद्दों पर घेरता है।
व्हिप क्या होता है?
विधानसभा में व्हिप का काम पार्टी के विधायकों को एकजुट रखना और महत्वपूर्ण मुद्दों पर पार्टी के निर्देश के अनुसार मतदान कराना होता है। बजट सत्र जैसे अहम सत्र में चीफ व्हिप और डिप्टी व्हिप की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्हें यह सुनिश्चित करना होता है कि सभी विधायक महत्वपूर्ण चर्चा और मतदान के समय सदन में मौजूद रहें। अगर कोई विधायक व्हिप का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है।
