Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 वित्त मंत्री ओपी चौधरी 24 को पेश करेंगे बजट
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू हो रहा है। यह सत्र 20 मार्च 2026 तक चलेगा। बजट सत्र में कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं। पहले दिन राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण होगा।

24 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे वित्त मंत्री ओपी चौधरी वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। यह विष्णु देव साय सरकार का तीसरा बजट होगा।

सत्र के दौरान तीन प्रमुख विधेयक पेश किए जाएंगे। इनमें छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक-2026 भी शामिल है। विधानसभा सचिवालय के अनुसार सत्र के लिए 2,813 प्रश्नों की सूचनाएं मिली हैं, जिनमें 1,437 तारांकित प्रश्न हैं। 61 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और 112 याचिकाओं पर भी चर्चा होगी।