Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 6.31 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था का दावा 
0 प्रति व्यक्ति आय 1,79,244 रुपए होने का अनुमान जताया
0 छत्तीसगढ़ विधानसभा: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश करते हुए 2025-26 में छत्तीसगढ़ का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 11.57% बढ़ने का अनुमान जताया है। उन्होंने जीएसडीपी 6.31 लाख करोड़ रुपए होेने की संभावना जताई। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने सरकारी योजनाओं का सकारात्मक असर बताते हुए राज्य में प्रति व्यक्ति आय 2025- 26 में 1,79,244 रुपए होने का अनुमान जताया, जो 2024-25 के 10.07 प्रतिशत अधिक है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण में कृषि क्षेत्र में 12.53%, उद्योग क्षेत्र में 10.26%, सेवा क्षेत्र में 13.15% के साथ स्थिर भावों पर 8.11% वृद्धि का अनुमान जताया. उन्होंने बताया कि 2024-25 में 10.50% वृद्धि दर्ज की गई है, जिसमें कृषि में 11.76%, उद्योग में 9.91% और सेवा क्षेत्र में 10.08% की बढ़ोतरी हुई।  
प्रचलित भावों पर : अग्रिम अनुमान वर्ष 2025-26 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद (बाजार मूल्य) पर गत वर्ष 2024-25 के 5,65,845 करोड़ से बढ़कर 6,31,291 करोड होना संभावित है जो गत वर्ष की तुलना में 11.57 प्रतिशत वृद्धि हुई है, जिसमें वर्ष 2024-25 में कृषि एवं संबंधित क्षेत्र 1,06,521 करोड़ रुपए से बढ़कर वर्ष 2025-26 में 1,19,871 करोड़ रुपए होना सभावित है, जो गत वर्ष की तुलना में 12.53 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है। इसी प्रकार उद्योग क्षेत्र में रुपये 2,45,283 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2025-26 में 2,70,449 करोड रुपए होना संभावित है, जो गत वर्ष की तुलना में 10.26 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है। सेवा क्षेत्र में रुपए 1,68,115 करोड़ रुपए से बढ़कर वर्ष 2025-26 में 1,90,221 करोड रुपए होना संभावित है, जो कि गत वर्ष की तुलना में 13.15 प्रतिशत वृद्धि अनुमानित है।

स्थिर भावों पर (आधार वर्ष 2011-12) : अग्रिम अनुमान वर्ष 2025-26 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद (बाजार मूल्य) पर गत वर्ष 2024-25 के 3,31,402 करोड रुपए से बढ़कर रुपये 3,58,293 करोड़ रुपए होना संभावित है जो गत वर्ष की तुलना में 8.11 प्रतिशत वृद्धि आंकलित है, जिसमें कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र वर्ष 2024-25 के 53,928 करोड़ रुपए से बढ़कर वर्ष 2025-26 में 57,969 करोड रुपए होना संभावित है, जो गत वर्ष की तुलना में 7.49 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है। इसी प्रकार उद्योग क्षेत्र में 1,49,678 करोड़ रुपए से बढ़कर वर्ष 2025-26 में 1,60,473 करोड रुपए होना संभावित है, जो गत वर्ष की तुलना में 7.21 प्रतिशत वृद्धि अनुमानित है। सेवा क्षेत्र में वर्ष 2024-25 के 98,147 करोड़ रुपए से बढ़कर वर्ष 2025-26 में 1,07,088 करोड रुपए होना संभावित है, जो कि गत वर्ष की तुलना में 9.11 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है।

राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में 10.50 प्रतिशत की वृद्धि 
प्रचलित भावों पर पर राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में त्वरित अनुमान के अनुसार गत वर्ष 2023-24 की तुलना में वर्ष 2024-25 में 10.50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जिसमें कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र (कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं वन) में 11.76 प्रतिशत, उद्योग क्षेत्र (निर्माण, विनिर्माण, खनन एवं उत्खनन, विद्युत, गैस तथा जल आपूर्ति सम्मिलित) में 9.91 प्रतिशत एवं सेवा क्षेत्र में 10.08 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

6.31 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ा छत्तीसगढ़
आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ का जीएसडीपी 6.31 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे राज्य की विकास योजनाओं, अधोसंरचना विस्तार और निवेश बढ़ोतरी का परिणाम बताया है। वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में 10.50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी, जो राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन को दर्शाती है। 

प्रति व्यक्ति आय में 10,07 फीसदी वृद्धि
प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2024-25 के त्वरित अनुमान के अनुसार 1,62,848 (एक लाख बैसठ  हजार आठ सौ अड़तालीस) रुपए से बढ़कर वर्ष 2025-26 अग्रिम अनुमान में 1,79,244 (एक लाख उन्यासी हजार दो सौ चौवालीस) रुपए होना अनुमानित है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10.07 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है।