Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी मंगलवार को 24 फरवरी को दोपहर 12 बजे विधानसभा में साय सरकार का तीसरा बजट पेश करेंगे। सूत्रों के मुताबिक इस बार बजट करीब 2 लाख करोड़ के होने का अनुमान है। बजट का थीम गुड गवर्नेंस, तेज इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, टेक्नोलाजी और इंडस्ट्रीयल ग्रोथ पर केंद्रित होने की उम्मीद है। 
बजट में राज्य के विकास को लेकर कई बड़ी घोषणाएं हो सकती है। खासकर जनकल्याण की योजनाएं शामिल हो सकती हैं। साथ ही पीडब्ल्यूडी, नगरीय प्रशासन, जल संसाधन, परिवहन, पर्यटन जैसे विभागों के लिए भी बड़ी परियोजनाओं की घोषणा हो सकती हैं। 
बता दें कि विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री श्री चौधरी ने राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया।