Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 गलत जानकारी देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
 
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण का मुद्दा उठाया। उन्होंने गलत जानकारी देकर गुमराह करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर मंत्री अरूण साव ने परीक्षण कराकर आगे की कार्रवाई की बात कही। 
 
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने प्रश्नकाल के दौरान सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) को लेकर कहा कि 2 बार संशोधन कर जवाब भेजे गए। पहले 26 बताया गया‌ था फिर संख्या 21 भेजी गई। इस पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि ये सही है कि बाद में संशोधित उत्तर उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि राज्य और केन्द्र सरकार मिलकर पूरी गंभीरता से काम कर रहे हैं। 12 नगरीय निकायों में 21 एसटीपी स्वीकृत है। 68 नगरीय निकायों में 96 एसटीपी की स्वीकृति है। 
इस पर नेता प्रतिपक्ष महंत ने कहा कि मेरे क्षेत्र में एसटीपी प्लांट को लेकर जानकारी मांगी और हर बार प्रक्रियाधीन होने का जवाब आया। हर बार उत्तर गलत आता है। ये जो गुमराह करने वाले अधिकारी बैठे हैं, उनके लिए किस तरह के इनाम या सजा का प्रावधान है। इस पर मंत्री अरुण साव ने परीक्षण कराकर कार्रवाई की बात कही।