Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

तेल अबीब/बेरूत।  लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हिजबुल्ला के हमले के बाद लेबनान पर इजरायल के हमलों में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि यह आंकड़ा प्रारंभिक है जो बढ़ सकता है। 
 
अमेरिका व इजराइल द्वारा ईरान को निशाना बनाकर शुरू किए गए हवाई हमलों के बाद हिजबुल्ला जंग में कूद गया। इसके बाद इजराइल की ओर से जवाबी कार्रवाई के कारण पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और बढ़ गया है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन हमलों में 149 लोग घायल भी हुए हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर है। मंत्रालय के अनुसार मृतकों में से करीब दो-तिहाई दक्षिणी लेबनान के थे। 

अमेरिकियों के लिए चेतावनी जारी
इस बीच, कुवैत में जारी हमलों के मद्देनजर अमेरिका ने वहां मौजूद अमेरिकियों के लिए चेतावनी जारी करते हुए उन्हें घर के अंदर रहने को कहा। उसने कहा कि दूतावास न आएं। हालांकि, चेतावनी के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई। 

अमेरिकियों के लिए चेतावनी जारी
इस बीच, कुवैत में जारी हमलों के मद्देनजर अमेरिका ने वहां मौजूद अमेरिकियों के लिए चेतावनी जारी करते हुए उन्हें घर के अंदर रहने को कहा। उसने कहा कि दूतावास न आएं. हालांकि, चेतावनी के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई।