Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

समवेत  शिखर हाथरस। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी हरिया के पास Yamuna Expressway पर मंगलवार तड़के करीब 4 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से गोरखपुर जा रही एक निजी डबल डेकर बस ने आगे चल रही इको वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।


हादसे में इको वैन में सवार 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से छह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए गए, जबकि घायलों को उपचार के लिए खंदौली थाना क्षेत्र के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, निजी बस दिल्ली से गोरखपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सादाबाद क्षेत्र में गांव गढ़ी हरिया के पास बस ने इको वैन को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात भी बाधित रहा।

बताया जा रहा है कि इको वैन में सवार सभी लोग दिल्ली से राजस्थान के राजाखेड़ा की ओर जा रहे थे।

हादसे में मृतक

विजय (30 वर्ष) पुत्र सुखराम बघेल, निवासी सुडरई, थाना शमशाबाद, जनपद आगरा

पिंकी (38 वर्ष) पत्नी विजय, निवासी सूट रही, थाना शमशाबाद, जनपद आगरा

नाथू देवी (65 वर्ष) पत्नी अमर सिंह, निवासी रोई खास, थाना शमशाबाद, जनपद आगरा

दिनेश (55 वर्ष) पुत्र हुकम सिंह, निवासी गंगोलिया पुर, थाना राजाखेड़ा, जनपद धौलपुर (राजस्थान)

सुनीता (51 वर्ष) पत्नी दिनेश, निवासी गंगोलियापुरा, थाना राजाखेड़ा, जनपद धौलपुर (राजस्थान)

लोकेश (35 वर्ष) पुत्र भूरी सिंह, निवासी चमोली घर, थाना राजाखेड़ा, जनपद धौलपुर (राजस्थान)

हादसे में घायल


मनोज (29 वर्ष) पुत्र सुरेश चंद्र, निवासी बाजना, थाना राजाखेड़ा, जनपद धौलपुर

रानी (28 वर्ष) पत्नी मनोज, निवासी बाजना, थाना राजाखेड़ा, जनपद धौलपुर

वीरेंद्र (37 वर्ष) पुत्र राम प्रकाश, निवासी गद्रपुरा, थाना राजाखेड़ा, जनपद धौलपुर

पूनम (15 वर्ष) पुत्री पप्पू, निवासी राजाखेड़ा, जनपद धौलपुर

आर्यन (10 वर्ष) पुत्र अजय, निवासी चौरंग बेड़, थाना बाह, जनपद आगरा

कुमारी अंशु (7 वर्ष) पुत्री अजय

प्राची (3 वर्ष) पुत्री विजय

आयुष (2 वर्ष) पुत्र विजय

आयुष (13 वर्ष) पुत्र वीरेंद्र, निवासी गद्रपुरा, जनपद धौलपुर

जयदीप (4 वर्ष) पुत्र मनोज, निवासी बाजना, जनपद धौलपुर

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।