Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

613 लोगों पर की गयी कार्यवाही

67 गुंड, निगरानी बदमाश एवं चाकूबाजो की चेकिंग कर दी गई कड़ी समझाइश

Samvet shikhar news त्यौहार के मद्देनज़र क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशानुसार व्यापक एवं सघन विशेष अभियान चलाया गया। अभियान राजपत्रित अधिकारियों के मार्गदर्शन तथा संबंधित थाना प्रभारियों के नेतृत्व में समस्त पुलिस बल की सक्रिय सहभागिता से चलाया गया, जिसमें क्षेत्र के संवेदनशील एवं प्रमुख थाना क्षेत्रों को विशेष रूप से शामिल किया गया।

अभियान के अंतर्गत थाना माना, मंदिर हसौद, आरंग, धरसींवा, अभनपुर, गोबरानवापारा, राखी, विधानसभा, खरोरा एवं तिल्दा नेवरा क्षेत्रों में एक साथ समन्वित कार्यवाही की गई। पुलिस टीमों द्वारा लंबित वारंटों की तामिली, निगरानी बदमाशों की चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ तथा यातायात नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान *कुल 223 वारंटों की तामिली कर न्यायालयीन आदेशों का पालन सुनिश्चित किया गया। इसके अतिरिक्त 119 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं* के तहत कार्यवाही करते हुए संभावित शांति भंग की स्थिति को नियंत्रित किया गया।

विशेष अधिनियमों के अंतर्गत भी प्रभावी कार्यवाही की गई, जिसमें -

01 आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

12 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

99 आरोपियों के विरुद्ध कोटपा एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

158 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

06 आरोपी के विरुद्ध जुआ/सट्टा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई

इसके अतिरिक्त क्षेत्र के *49 गुण्डा/निगरानी बदमाशों एवं 18 चाकूबाज प्रवृत्ति के व्यक्तियों की सघन चेकिंग कर उन्हें सख्त चेतावनी एवं समझाईश दी गई, ताकि त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

इस विशेष अभियान के अंतर्गत विभिन्न अधिनियमों एवं धाराओं के तहत कुल 613 व्यक्तियों/प्रकरणों पर प्रभावी कार्यवाही की गई।

पुलिस प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को प्रदान करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

tranding