Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 52 पत्ती ताश एवं 14,500/-₹ जप्त

समवेत  शिखर न्यूज़ मान. पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला (ग्रामीण) के मार्गदर्शन में तथा अनुविभागीय अधिकारी (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में जुआ एक्ट में गिरफ्तार किया गया है

विवरण:-  इस प्रकार है कि दिनांक 02/03/26 को जरिए मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम चोरभट्ठी खार सार्वजनिक जगह में ताश की 52 पत्ती से रूपये की दांव लगाकर हार जीत नामक जुआ खेल रहे है सूचना तस्दीकी हेतु थाना खरोरा पुलिस पार्टी विवेचना कीट के ग्राम चोरभट्ठी के लिये रवाना हुआ मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान को घेराबंदी किया गया तथा जुआ खेल रहे 01. सुशील चेलक 02. कुंजलाल चेलक 03. राजेन्द्र जांगडे 04. चुडामणी ध्रुव 05. दीपक कुमार खुटे 06 चिन्ता कुमार आवले को घेराबंदी कर पकड़े। जिनके कब्जे से कुल जुमला 14,500 रू. (अक्षरी चौदह हजार पांच सौ रूपये) तथा 52 पत्ती ताश, प्लास्टिक की बोरी को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा छ.ग. जुआ (प्रतिशेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) का घटित होना पाये जाने से अपराध कायमकर विवेचना में लिया गया। होली त्यौहार के मद्देनजर आरोपियों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।

थाना खरोरा जिला-रायपुर

अप.क्र.129/26 धारा-3(2)जुआ एक्ट

गिरफ्तार आरोपी का नाम पता 
01.सुशील चेलक पिता स्व. पुसउ उम्र 24 साल साकिन कुकराडीह थाना तुमगांव जिला महासमुंद 
02.कुंजलाल चेलक पिता पन्नालाल उम्र 36 साल साकिन खैरझीटी थाना तुमगांव जिला महासमुंद 
03.राजेन्द्र जांगडे पिता गरीबा उम्र 35 साल साकिन तुलसी (डहरिया) थाना खरोरा जिला रायपुर 
04.चुड़ामणी ध्रुव पिता स्व. शोभितराम उम्र 42 साल साकिन बेमचा थाना व जिला महासमुंद 
05.दीपक कुमार खुटे पिता नरोत्तम लाल उम्र 33 साल साकिन कुकराडीह थाना तुमगांव जिला महासमुंद 
06.चिन्ता कुमार आवले पिता गनेशु उम्र 27 साल साकिन कुकराडीह थाना तुमगांव जिला महासमुंद 
जप्त मशरूका:- जुमला फड़ से एवं पास से 14,500/- रु.(अक्षरी चौदह हजार पांच सौ रूपये) तथा 52 पत्ती ताश प्लास्टिक की बोरी