Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

सामवेत शिखर न्यूज़ त्यौहार के मद्देनजर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन, समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं संबंधित थाना प्रभारियों के नेतृत्व में दिनांक 03.03.2026 को रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में व्यापक कार्यवाही की गई।

थाना माना, मंदिर हसौद, आरंग, धरसींवा, अभनपुर, गोबरानवापारा, राखी, विधानसभा, खरोरा एवं तिल्दा नेवरा क्षेत्रों में सघन चेकिंग एवं पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान संभावित शांति भंग की स्थिति को रोकने हेतु *प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कुल 129 आरोपियों* के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

इसी क्रम में *आर्म्स एक्ट के तहत 02 प्रकरण दर्ज कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 02 नग चाकू* बरामद किए गए।

आबकारी एक्ट के अंतर्गत 11 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

कोटपा एक्ट के तहत 07 व्यक्तियों* पर कार्रवाई की गई।

साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 29 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।

रायपुर पुलिस (ग्रामीण) द्वारा स्पष्ट किया गया है कि होली पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु इसी प्रकार सघन चेकिंग, पेट्रोलिंग एवं वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।