Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

समवेत  शिखर न्यूज़ धमतरी। आज Lakshmi Verma ने Bharatiya Janata Party की ओर से Rajya Sabha के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर Brijmohan Agrawal और भाजपा जिला उपाध्यक्ष Lalit Jaisingh ने उन्हें बधाई देते हुए जीत की शुभकामनाएं दीं।


भाजपा हाईकमान ने मंथन के बाद सात नामों के पैनल में से तीन नामों को अंतिम रूप दिया था। इनमें लक्ष्मी वर्मा, Narayan Chandel और Krishnamurti Bandhi शामिल थे। इसके बाद पार्टी ने लगभग 30 वर्षों से सक्रिय राजनीति में काम कर रहीं लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया।

भाजपा संगठन में लंबे समय से यह चर्चा थी कि इस बार राज्यसभा के लिए संगठनात्मक संतुलन, सामाजिक समीकरण और मातृशक्ति को ध्यान में रखते हुए किसी महिला नेता को मौका दिया जा सकता है। इसी रणनीति के तहत पार्टी ने महिला उम्मीदवार के रूप में लक्ष्मी वर्मा पर भरोसा जताया।

वर्तमान में Chhattisgarh से राज्यसभा में कुल 5 सदस्य प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इनमें से दो सांसदों का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है। इस सूची में Phulodevi Netam और K. T. S. Tulsi शामिल हैं, जो Indian National Congress से सांसद हैं।

इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Rajeev Shukla और Ranjeet Ranjan का कार्यकाल 29 जून 2028 तक है। वहीं भाजपा से Devendra Pratap Singh का कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक निर्धारित है।