Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

समवेत  शिखर न्यूज़ रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सिमगा के पास दरचूरा के नजदीक एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने यात्री बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। कुछ रिपोर्टों में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सिमगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा दरचूरा के पास एक खतरनाक मोड़ पर हुआ, जहां सामने से आ रहे ट्रेलर ने बस को टक्कर मार दी। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों व घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।