Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ मार्च को सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर 'सबका साथ, सबका विकास-जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति' विषय पर आयोजित बजट-पश्चात वेबिनार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करेंगे।

इस वेबिनार में शिक्षा और कौशल विकास, स्वास्थ्य एवं आयुष, पर्यटन तथा आतिथ्य सत्कार जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विषयों पर कई सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में शिक्षा से रोजगार के मार्ग को मजबूत करने, एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (एवीजीसी) क्षेत्र के लिए कंटेंट क्रिएटर लैब विकसित करने तथा संबद्ध स्वास्थ्य पेशेवरों और देखभालकर्ताओं के प्रशिक्षण को बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

इसके अलावा क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्रों की स्थापना, नए आयुष संस्थानों के विकास और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से संबंधित पहलों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े सत्रों में आतिथ्य कौशल विकास, सतत पर्यटन मार्गों के निर्माण, पूर्वोत्तर क्षेत्र में बौद्ध सर्किट के विस्तार और विरासत पर्यटन को बढ़ावा देने के उपायों पर चर्चा की जाएगी।