Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 नव्या मलिक मामले में गृहमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस पर बोला हमला 
 
रायपुर। ड्रग सप्लायर के तौर पर चर्चित आरोपी नव्या मलिक के मामले में प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस और पूर्ववर्ती भूपेश सरकार पर निशाना साधा है। बीते दिनों भूपेश बघेल की ओर से पूछे गए नव्या मलिक का सरकारी कनेक्श पर सवाल के जवाब में सोमवार को श्री शर्मा ने कहा कि नव्या मलिक हो या कोई अन्य व्यक्ति, जो भी नशे के कारोबार में शामिल है, उसके खिलाफ विष्णुदेव साय सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में नव्या मलिक की गिरफ्तारी हुई और उसे जेल भी जाना पड़ा।

विजय शर्मा ने आरोप लगाया कि नव्या मलिक कांग्रेस शासनकाल में ड्रग सप्लायर नव्या मलिक 7 बार विदेश यात्रा पर गई थी। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि वह विदेश क्यों और किस काम से गई थी? उस समय उस पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई? गृह मंत्री शर्मा ने कहा कि मौजूदा सरकार प्रदेश में नशे के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है और आगे भी नशे के हर नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। कानून के मुताबिक सख्त कदम उठाए जाएंगे।