0 लोकसभा चुनाव हारे अधीर रंजन को बहरामपुर से टिकट
नई दिल्ली/कोलकाता। कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए रविवार शाम 284 नामों की लिस्ट जारी की। राज्य में विधानसभा की कुल 294 सीटें हैं। लोकसभा चुनाव हारे अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से प्रत्याशी बनाया गया है। मालातीपुर से मौसम नूर को टिकट दिया गया है।
पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी इस सूची में कई प्रमुख नेताओं को मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी को बहारामपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जिससे इस सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है।
वहीं, मौसम नूर को मालतिपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है जबकि मेखलीगंज से इला रानी रॉय, माथाभांगा से खितेंद्र नाथ बर्मन, कूचबिहार उत्तर से पार्थ प्रतिम इशोर, कूचबिहार दक्षिण से खोखन मियां, सितलकुची सुकामल बर्मन, सीताई से राबिन रॉय, दिनहाटा से हरिहर राय सिंहा, नटाबाड़ी से बिस्वजीत सरकार, तूफानगंज से देबेंद्र नाथ बर्मा, कुमारग्राम से सुधाम लामा समेत 284 उम्मीदवारों को कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित किया है।
गौरतलब है कि प्रत्याशियों की सूची में विभिन्न जिलों और समुदायों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया गया है। कांग्रेस ने इस बार सामाजिक संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व पर खास जोर दिया है।