0 पंडरी-नरैया में वुमन हॉस्टल
0 शंकर-नगर-डूमरतराई में बनेगा इलेक्ट्रॉनिक-मार्केट
रायपुर। रायपुर नगर निगम का वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए महापौर मीनल चौबे ने सोमवार को 2130 करोड़ 35 लाख 13 हजार रुपए का बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि पंडरी और नरैया तालाब में वर्किंग वुमन हॉस्टल बनाया जाएगा। नालंदा परिसर की तर्ज पर लाइब्रेरी और यूथ हॉस्टल बनाया जाएगा। इसके अलावा शंकर नगर और डूमरतराई में इलेक्ट्रॉनिक मार्केट बनेगा। इसके निर्माण के लिए निगम 100 करोड़ का म्युनिसिपल बांड जारी करेगा। नगर निगम मुख्यालय और पंडरी में ऑटोमैटिक पार्किंग बनेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए 140 लाख की लागत से 268 कैमरे लगाए गए हैं।
बजट अभिभाषण को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती चौबे ने कहा कि खारून महोत्सव, महिला शांति गृह की स्थापना होगी। 5 करोड़ रुपए की लागत से "महिला शांति गृह" की स्थापना होगी। मध्यमवर्गीय महिलाओं के मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से निर्माण होगा। रायपुर शहर में खारून महोत्सव का शुभारंभ होगा। पूरे शहर से अवैध अतिक्रमण हटाए जाएंगे। 68 करोड़ 6 लाख रुपए अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम खर्चा करेगा।
उन्होंने आगे कहा कि, रायपुर के सांस्कृतिक एवं पर्यावरण पहचान के लिए प्रतिवर्ष कानन महोत्सव का आयोजन होगा। बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर महिलाओं के लिए वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। शहीद स्मारक परिसर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए लिफ्ट लगाई जाएगी। नियमित साफ-सफाई के लिए 1 करोड़ 50 लाख की लागत से रोबोटिक सक्शन मशीन क्रय किया जाएगा। फुंडहर के पास गौठान बनाया जाएगा। राजधानी के सभी जोन में दो उद्यानों का सौंदर्यीकरण होगा। हर वार्ड में बर्तन बैंक की स्थापना होगी।
महापौर ने बताया कि युवाओं के लिए दलदल सिवनी में 500 सीटों की और साइंस कॉलेज के पास 1000 सीटों की हाईटेक लाइब्रेरी का निर्माण कार्य जारी है। इसके अलावा ‘मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना’ के तहत शहर के 18 प्रमुख चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू किया जा चुका है। तेलीबांधा क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित टेक्नो टॉवर का निर्माण भी जल्द शुरू होने वाला है।
पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 16 जनवरी 2026 को जल बोर्ड का गठन किया गया है। अमृत मिशन के तहत पाइपलाइन सिस्टम का लगभग 70 प्रतिशत डिजिटलीकरण पूरा कर लिया गया है, जिससे लो-प्रेशर और लीकेज की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी। एकता कॉलोनी जैसे कुछ क्षेत्रों को ‘टैंकर फ्री’ बनाने में सफलता भी मिली है।
बजट में वित्तीय संसाधनों को मजबूत करने के लिए शंकर नगर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और डुमरतराई इलेक्ट्रॉनिक मार्केट के लिए 100 करोड़ रुपये के म्युनिसिपल बॉन्ड जारी करने की अनुमति दी गई है।
स्वच्छता के क्षेत्र में रायपुर को राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में देश में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। पर्यावरण संरक्षण के तहत मियावाकी पद्धति से 25,605 पौधे लगाए गए हैं और आईएसबीटी के पास ‘नवग्रह उद्यान’ विकसित किया जा रहा है।
इसके अलावा 1530 स्व-सहायता समूहों को 26.30 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी गई है, जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
सभापति के साथ हुई बहस
मेयर के बजट पेश करने के दौरान कांग्रेस के पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद सभापति और एमआईसी सदस्य मनोज वर्मा के बीच तीखी बहस भी हुई। वहीं, विपक्ष के बार-बार टोकने से मेयर भी नाराज हुईं।
कांग्रेस पार्षदों ने 'वादा तेरा वादा' गाना गाया
वहीं, बजट पेश करने से पहले कांग्रेस पार्षद दल ने विरोध जताया। सभी पार्षद हाथों में वादों के पोस्टर लेकर 'वादा तेरा वादा' गाना गाते हुए सदन में पहुंचे। इस पर सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने नाराजगी जताई। जमकर हंगामा भी हुआ।
उन्होंने कहा कि, तख्तियां वापस रखी जाएं, तभी कार्यवाही शुरू हो पाएगी। वहीं, विपक्ष ने कहा कि पहले अधूरी वादों पर चर्चा हो, तभी तख्तियां वापस रखी जाएंगी। इसके अलावा विपक्षी पार्षदों पर कारवाई को लेकर सभापति और एमआईसी सदस्य मनोज वर्मा के बीच तीखी बहस भी हुई।
महापौर ने जनता को ठगने का काम कियाः नेता प्रतिपक्ष
नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा कि, महापौर ने जनता को ठगने का काम किया है। टैक्स में छूट के वादे का कोई ज़िक्र नहीं है। पिछले बजट की घोषणाओं को अब तक पूरा नहीं किया गया।
रायपुर निगम बजट 2026-27 एक नजर
0 कुल बजट: 2131.75 करोड़ रुपए।
0 कुल आय का अनुमान: 1924.09 करोड़ रुपए।
0 कुल व्यय: 2130.35 करोड़ रुपए।
0 अनुमानित बचत: करीब 1.39 करोड़ रुपए।
0 राजस्व वसूली का लक्ष्य: 475.27 करोड़ रुपए।
आय के प्रमुख स्रोत
0 टैक्स और अन्य कर: 392.15 करोड़ रुपए।
0 फीस और शुल्क: 75.44 करोड़ रुपए।
0 स्वच्छता शुल्क: 47.56 करोड़ रुपए।
0 किराया/पट्टों से आय: 5.30 करोड़ रुपए।
0 अनुदान और अंशदान: 356.21 करोड़ रुपए।
इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास
0 सड़क चौड़ीकरण और नगर विकास योजनाओं के लिए 120 करोड़ रुपए।
0 आवास योजना के लिए 45 करोड़ रुपए।
0 सीवेज और जल शुद्धिकरण प्रोजेक्ट के लिए बजट प्रावधान।
0 शहर में नए सार्वजनिक शौचालय और सामुदायिक भवन भी बनाए जाएंगे।
बुनियादी सुविधाओं पर खर्च
0 जल कार्य विभाग के लिए लगभग 104.88 करोड़ रुपए।
0 स्वास्थ्य, सफाई और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए 76.97 करोड़ रुपए।
0 बिजली और यांत्रिकी विभाग के लिए करीब 89.99 करोड़ रुपए।
प्रमुख घोषणाएं
0 पंडरी और नरैया तालाब में बनाया जाएगा वर्किंग वुमन हॉस्टल।
0 बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए 140 लाख की लागत से 268 कैमरे लगाए गए।
0 नालंदा परिसर की तर्ज पर लाइब्रेरी और यूथ हॉस्टल बनाया जाएगा।
0 शंकर नगर और डूमरतराई में बनेगा इलेक्ट्रॉनिक मार्केट।
0 इसके निर्माण के लिए 100 करोड़ का म्युनिसिपल बांड जारी करेगा निगम।
0 नगर निगम मुख्यालय और पंडरी में बनेगी ऑटोमैटिक पार्किंग
0 खारुन महोत्सव, महिला शांति गृह की होगी स्थापना।
0 5 करोड़ रुपए की लगत से "महिला शांति गृह" की होगी स्थापना।
0 मध्यवर्गीय महिलाओं के मानसिक शारीरिक और भावनात्मक, सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से होगा निर्माण।
0 रायपुर शहर में खारुन महोत्सव का होगा शुभारंभ।
0 रायपुर के सांस्कृतिक एवं पर्यावरण पहचान के लिए प्रतिवर्ष होगा कानून महोत्सव का आयोजन।
0 बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर महिलाओं के लिए बनाया जाएगा वेंडिंग जोन।
0 शहीद स्मारक परिसर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए लगाई जाएगी लिफ्ट।
0 नियमित साफ सफाई के लिए 1 करोड़ 50 लाख की लगत से रोबोटिक सक्शन मशीन क्रय किया जाएगा।
0 फुंडहर के पास बनाया जाएगा गौधाम।
0 राजधानी के सभी जोन में दो उद्यानों का होगा सौंदर्यीकरण।
0 हर वार्ड में होगी बर्तन बैंक की स्थापना।
0 शहर के 18 प्रमुख चौक-चौराहों के सुधार और विकास का काम।
0 हर वार्ड में बर्तन बैंक शुरू कर सिंगल-यूज प्लास्टिक कम करने की योजना।
0 गॉस मेमोरियल खेल मैदान के उन्नयन के लिए करीब 15 करोड़ रुपए।
0 सड़क चौड़ीकरण और नगर विकास योजनाओं के लिए 120 करोड़ रुपए।
0 आवास योजना के लिए 45 करोड़ रुपए।
0 सीवेज और जल शुद्धिकरण प्रोजेक्ट के लिए बजट प्रावधान।
0 शहर में नए सार्वजनिक शौचालय और सामुदायिक भवन भी बनाए जाएंगे।
0 जल कार्य विभाग के लिए लगभग 104.88 करोड़ रुपए।
0 स्वास्थ्य, सफाई और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए 76.97 करोड़ रुपए।
0 बिजली और यांत्रिकी विभाग के लिए करीब 89.99 करोड़ रुपए।
0 युवाओं के लिए सेंट्रल लाइब्रेरी और रीडिंग जोन का निर्माण।
0 नालंदा परिसर की तर्ज पर लाइब्रेरी और यूथ हॉस्टल बनाया जाएगा।
0 शंकर नगर और डूमरतराई में बनेगा इलेक्ट्रॉनिक मार्केट।
0 इसके निर्माण के लिए 100 करोड़ का म्युनिसिपल बांड जारी करेगा निगम।
0 नगर निगम मुख्यालय और पंडरी में बनेगी ऑटोमैटिक पार्किंग।
0 नियमित साफ सफाई के लिए 1 करोड़ 50 लाख की लगत से रोबोटिक सक्शन मशीन क्रय किया जाएगा।
17 एजेंडों में से प्रमुख बिंदु
0 कोतवाली चौक का नाम जैन स्तंभ चौक करना।
0 खालसा स्कूल के सामने विस्थापित किए गए 69 दुकानदारों को क्रिस्टल आर्केड के सामने व्यवस्थापन।
0 मॉल में फिल्मों के प्रदर्शन का शुल्क प्रति फिल्म 200 रुपए से बढ़ाकर 600 रुपए करना।
0 पुराना महापौर बंगला को अस्थायी तौर पर ईडी का दफ्तर बनाना।